फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Robber arrested in encounter

Bulandshahar News: मुठभेड़ में लुटेरे को किया गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
Robber arrested in encounter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। थाना अगौता, बीबीनगर और औरंगाबाद पुलिस की संयुक्त रूप से लुटेरे से बुधवार सुबह मुठभेड़ हुई। पुलिस ने घायलावस्था में आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद से लूट का सामान, चोरी की बाइक व अवैध असलहा बरामद किया गया है। आरोपी को उपचार के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि थाना अगौता पुलिस बुधवार सुबह क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि थाना बीबीनगर पुलिस एक संदिग्ध बाइक सवार का पीछा कर रही है। सूचना पर थाना अगौता पुलिस गांव भैंसरोली पुलिया के पास पहुंचकर चेकिंग करने लगी। थोड़ी देर बाद एक बाइक तेजी से आती दिखाई दी, जिसका पीछा बीबीनगर पुलिस कर रही थी। जिसको रोकने का इशारा किया गया तो बाइक सवार द्वारा बाइक को तेजी से गांव खेड़ी की तरफ मोड़कर भागने लगा, जिस पर अगौता व बीबीनगर पुलिस ने संयुक्त पीछा कर लिया। बदमाश ने सामने से औरंगाबाद पुलिस को आते देख बाइक को कच्चे बंबे की तरफ मोड़ने की कोशिश की लेकिन, उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे पकड़ कर अस्पताल ले जाया गया। आरोपी की शिनाख्त शकील निवासी लुहारी थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। आरोपी के पास से लूटे गए 3 जोड़ी कुंडल, अवैध असलाह, कारतूस व एक चोरी की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जनपद बुलंदशहर और आसपास के जनपदों में सुनसान रास्तों पर महिलाओं के साथ लूटपाट की की है। आरोपी ने करीब 20 दिन पूर्व थाना औरंगाबाद क्षेत्र में खनौदा नहर की पटरी पर एक महिला के साथ लूटपाट की। करीब एक माह पहले थाना अगौता क्षेत्र में गांव बबूपुर पुलिया के पास एक महिला के साथ लूटपाट की घटना की गई। करीब दो माह पहले थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव लाडपुर के पास खेत में काम कर रही एक महिला के साथ भी कुंडल लूट की वारदात को अंंजाम दिया था। आरोपी पर कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। उपचार के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed