{"_id":"57aa18784f1c1bf05dee46ef","slug":"roadways-wheels-will-not-stop-the-day-of-raksha-bandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन के दिन नहीं रुकेंगे रोडवेज के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन के दिन नहीं रुकेंगे रोडवेज के पहिये
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर बहनों को उनके भाई के घर पहुंचाने को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने कमर कस ली है। 14 अगस्त से 100 बसों का संचालन होगा। इसके चलते रेगुलर और संविदा कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी है।
विज्ञापन
निगम ने 14 अगस्त से 21 अगस्त तक लगातार ड्यूटी देने वाले चालक-परिचालकों और कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि की भी घोषणा कर दी है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के मद्देनजर सभी 100 बसों का लगातार संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
172 चालक और 192 परिचालकों सहित वर्कशाप कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है। बहनों और उनके साथ बच्चों व अन्य लोगों को बस द्वारा सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने को चालक-परिचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
एसपी सिंह ने बताया कि चालक-परिचालक और कर्मचारियों को छह दिन तक लगातार ड्यूटी देने पर प्रोत्साहन राशि की घोषणा कर दी है, जो भी चालक-परिचालक प्रत्येक दिन 300 किलोमीटर और छह दिन में 1800 किलोमीटर बस चलाएंगे उन्हें प्रोत्साहन के रूप में 1200 रुपये की राशि मिलेगी। संविदा कर्मचारियों को यह राशि 55 पैसे प्रति किलोमीटर से मिलेगी।