फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   road accident

सड़क हादसे में फर्नीचर कारोबारी के पुत्र की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
road accident
सड़क हादसे में फर्नीचर कारोबारी के पुत्र की मौत
विज्ञापन

औरंगाबाद। बुलंदशहर-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे पर गांव इमलिया और रामा डेयरी के बीच रविवार की शाम कुत्ते से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। दोनों युवक नुमाईश देखकर अपने गांव लौट रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

खानपुर के गांव परवाना निवासी जब्बार मलिक पिछले कई साल से औरंगाबाद में अपना मकान और दुकान बनाकर पुराने फर्नीचर का कारोबार करते हैं। रविवार शाम जब्बार मलिक का पुत्र आकिब (18) और उसका दोस्त सारिक मलिक मोहल्ला भावसी मार्ग निवासी के साथ बाइक से बुलंदशहर नुमाईश देखने गया था। देर रात वापस औरंगाबाद लौटते समय बुलंदशहर-गढ़ हाईवे स्थित गांव इमलिया और रामा डेयरी के बीच बाइक कुत्ते से टकरा गई, जिसमें आकिब की मौके पर ही मौत हो गई और उसका दूसरा साथी सारिक मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सारिक ने फोन कर घटना की सूचना आकिब के परिजनों को दी। सूचना पर मृत आकिब के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और शव को बिना पीएम कराए औरंगाबाद ले आए। सोमवार की दोपहर शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया। इसी मामले में मंडी चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत होने का मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed