फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Road accident

कोहरे का कहर : खेत में घुसी कार, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Road accident
खुर्जा में अगवाल तिराहे पर भिड़े वाहन। - फोटो : KHURJA
कोहरे का कहर : खेत में घुसी कार, एक की मौत
विज्ञापन

बुगरासी। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव चंदियाना के मोड़ के निकट बृहस्पतिवार देर रात घने कोहरे के चलते एक कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। जिसमें कार सवार एक व्यक्ति की गंभीर चोट आने के कारण मौत हो गई। जबकि, कार के अंदर बैठे दंपती भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
नरसेना थाना क्षेत्र के गांव भड़कऊ निवासी 44 वर्षीय चंद्रपाल पुत्र हरिराज बीते कुछ दिनों से बीमार थे। उनका मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। बताया गया कि चंद्रपाल को अस्पताल से बृहस्पतिवार देर शाम को डिस्चार्ज कर दिया गया था। उन्हें अस्पताल से उसके गांव भड़कऊ छोड़ने के लिए गांव सलारपुर निवासी रिश्तेदार बिजेंद्र सिंह अपनी पत्नी ब्रजेश देवी के साथ कार से आ रहे थे। बृहस्पतिवार की रात कोहरा बहुत ज्यादा था। घने कोहरे के चलते उनकी कार चंदियाना मार्ग के मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और एक खेत में जा घुसी। हादसे में कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां गंभीर रुप से घायल चंद्रपाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, गंभीर रूप से घायल दंपती को उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

घने कोहरे के कारण कार अनियंत्रित होकर खेत में घुसने की जानकारी मिली थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया गया। मामले में कोई तहरीर अभी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी बुगरासी
घने कोहरे से बचाव को करें ये उपाय
1. अपनी कार में फॉग लाइट जरूर लगवाएं। कई लोग इस बात को हमेशा नजरअंदाज करते हैं। लेकिन फॉग लाइट का फायदा यह होता है कि इससे विजिबिलिटी बढ़ जाती है।
2. गाड़ी को हमेशा नियंत्रित गति से चलाएं, जिससे कि मौका पड़ने पर उसे आसानी से रोका जा सके।
3. अगर आप प्रतिदिन एक ही रास्ते से निकलते हैं, तो उन रास्तों में जहां पर सबसे कम विजिबिलिटी रहती है, उसकी पहचान कर लें।
4. नदी और तालाब के आसपास गाड़ी की गति को धीमा कर लें और अपनी ही लेन में चलें।
5. अगर विजिबिलटी बेहद कम है तो कोशिश करें कि गाड़ी सड़कों पर बनी सफेद लाइन के सहारे ही चलाएं।
6. एक बात का हमेशा ध्यान रखें कभी बीच सड़क या किनारे गाड़ी न खड़ीं करें, कोई दूसरा भी आपकी गाड़ी में टक्कर मार सकता है।
7. अगर किसी लंबे सफर पर जा रहे हैं तो आसपास किसी दुकान के पास गाड़ी पार्क करें इस दौरान सभी लाइटें जला दें।
घने कोहरे में भिड़े कई वाहन, आठ घायल
खुर्जा। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में अगवाल तिराहे के निकट घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थित बन गई थी।

घने कोहरे के चलते शुक्रवार सुबह एक-एक कर दस वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे के बाद उधर से गुजर रहे अन्य राहगीरों में अफरातफरी मच गई। टक्कर होने के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ भागे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। उधर, हादसे के बाद वाहनों में बैठी सवारियों में चीख-पुुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वाहनों में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस ने घायल पवन, सुखदेव निवासी अलीगढ़, राजकिशोर, ज्ञानेंद्र, कमल निवासीगण एटा और विजय, डेविल, अनीता निवासी हाथरस को अस्पताल पहुंचाया। उधर, हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके चलते काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे करवाया गया। तब जाकर हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारु हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed