फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   road accident

अनियंत्रित ट्रक ने मारी दो बाइक में टक्कर, तीन की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक ने मारी दो बाइक में टक्कर, तीन की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर-जेवर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार की देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने अलग-अलग दो बाइकों को टक्कर मार दी। दोनों बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में दो बिजली विभाग में लाइनमैन थे, जबकि एक मृतक चोला चौकी के पास स्थित एक शराब के ठेके पर नौकरी करता था। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ सीओ सिटी दीक्षा सिंह पहुंची और उन्होंने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव झाझर निवासी मनीष (24) पुत्र बबली और लोकपाल सिंह (55) यमुनापुरम कॉलोनी में स्थित बिजली विभाग के आफिस में लाइनमैन के रूप में काम करते थे। बताया गया कि दोनों अपनी ड्यूटी खत्म करके शुक्रवार शाम अपने गांव बाइक से लौट रहे थे। बाइक सवार दोनों युवक जब देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक को कुचलने के बाद कैंटर चालक भागने लगा। इसी दौरान भागते समय ट्रक चालक ने दूसरी बाइक को भी कुचल दिया। इस बाइक पर गांव सिखेड़ा निवासी राज सिंह (52) पुत्र राम सिंह सवार थे। दोनों बाइक पर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान राहगीरों ने ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके पर ट्रक को छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं, तीनों लोगों की मौत की सूचना पर उनके परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार है, ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जल्द ही चालक की शिनाख्त कर उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीक्षा सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed