फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   RLD protested by burning sugarcane for not declaring the price

Bulandshahar News: मूल्य घोषित न करने पर रालोद ने गन्ना जलाकर जताया विरोध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
RLD protested by burning sugarcane for not declaring the price
औरंगाबाद में गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर गन्ने की होली जलाते रालोद पदाधिकारी । संवाद
औरंगाबाद। सरकार की ओर से गन्ना समर्थन मूल्य घोषित न करने के खिलाफ रविवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने गन्ने की होली जलाई और मांग की कि जल्द से जल्द गन्ना समर्थन मूल्य घोषित किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसानों की अनदेखी की तो कार्यकर्ता बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को अगौता के गांव बौंदरा में रालोद की पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए रालोद के जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। जबकि देश में हरियाणा पंजाब और अन्य प्रदेशों ने गन्ने का मूल्य घोषित कर दिया है। सरकार जल्द से जल्द गन्ना मूल्य घोषित करें नहीं तो रालोद जल्द ही बड़ा आंदोलन करेगी और जयंत चौधरी के नेतृत्व में राजधानी लखनऊ का घेराव किया जाएगा। जिला संयोजक डॉ. कुंवरवीर चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित न करके किसानों के साथ धोखा किया है, जिसे रालोद कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी और जल्द ही जिला गन्ना कार्यालय पर आंदोलन कर घेराव किया जाएगा। प्रदेश सचिव सुनील चरौरा ने कहा कि सरकार ने गन्ना किसानों के साथ अन्याय किया है। गन्ना किसानों के पास इस वक्त अपने बच्चों की फीस देने के लिए भी पैसे नहीं हैं। पंचायत में गांव बोंदरा निवासी मनोज चौधरी को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राहुल गुर्जर, डॉक्टर मांगेराम, जिला महासचिव सतीश कुमार पुनिया, गौहर अली, जितेंद्र कुमार, विजय पवार, शाहनवाज खान, नरेंद्र, लेखराज प्रधान, फुरकान अली, ब्रज प्रधान, पराग चौधरी, विक्रांत चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन



खानपुर में भाकियू का प्रदर्शन आज

भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों की बैठक नगर के काला आम स्थित मलका पार्क में आयोजित हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही संगठन के विस्तार के लिए आयोजित कार्यक्रम के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र आर्य ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए संगठन का विस्तार किया जाना है। इसके लिए 24 दिसंबर को गांव-गांव जाकर अभियान चलाने की शुरुआत की जाएगी। गांव जुलेपुरा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में युवाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। जबकि 18 दिसंबर को खानपुर में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर ओमकार सिंह चौहान, आसू, नासिर, कांति त्यागी, मुदस्सिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed