फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Retired Assistant Development Officer trapped in misuse of 6.64 lakhs

Bulandshahar News: 6.64 लाख का दुरुपयोग करने में फंसे सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Retired Assistant Development Officer trapped in misuse of 6.64 lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। एक सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी 6.64 लाख रुपये की राशि के दुरुपयोग करने में फंस गए हैं। मामले में पंचायती राज निदेशक के विशेष सचिव ने जिला पंचायत राज अधिकारी को एडीओ पंचायत के खिलाफ धारा-35ए के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा रिकवरी भी होगी। शिकायत मिलने पर एडीओ पंचायत की जांच कराई गई थी तो इसमें वह दोषी पाए गए हैं।
सिकंदराबाद क्षेत्र में तैनात रहे सहायक विकास अधिकारी सुभाष सिंह पर विकास कार्यों और प्रशासनिक मद की राशि का दुरुपयोग करने के आरोप लगे थे। शिकायतकर्ता एसके यादव ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी तो विभाग ने इस पर जांच बैठा दी थी। बताया गया कि सुभाष सिंह ने 14वें वित्त आयोग के तकनीकी एवं प्रशासनिक मदों के खाते से जनवरी 2019 से नवंबर 2021 तक कुल 6.64 लाख 98 रुपये व्यय करते हुए धनराशि का दुरुपयोग किया था। जांच कराई गई तो सभी आरोप सही पाए गए थे। इसके बाद एडीओ पंचायत सुभाष सिंह को नोटिस जारी किया गया था कि वह इस व्यय के साक्ष्य प्रस्तुत करें। लेकिन उनके द्वारा किसी भी प्रकार के कोई दस्तावेज एवं साक्ष्य विभाग को नहीं दिए गए। इसके बाद एडीओ पंचायत को उक्त राशि को जमा कराने के निर्देश दिए गए, लेकिन राशि भी जमा नहीं कराई गई। इस पर अब पंचायती राज विभाग के विशेष सचिव ने डीपीआरओ को एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राशि का दुरुपयोग किया है। शासन से आदेश आ गए हैं। आदेश पर कार्रवाई शुरू करा दी गई है। इस राशि की रिकवरी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed