फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Reshu Aggarwal was elected Teej Queen in Teej Festival

Bulandshahar News: तीज महोत्सव में रेशू अग्रवाल चुनी गईं तीज क्वीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Reshu Aggarwal was elected Teej Queen in Teej Festival
रोटरी क्लब फ्रेंड्स के तीज महोत्सव में शामिल महिलाएं। स्त्रोत - क्लब
बुलंदशहर। भूड़ रोड स्थित एक होटल में शनिवार रात लक्ष्य फ्रेंड्स क्लब (रजि.) ने तीज मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में क्लब के सभी सदस्यों, महिलाओं व बच्चों ने नृत्य, खेलकूद व रैंप वॉक कर खूब मस्ती की। रेशू अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ अध्यक्ष गुंजन गोयल व सचिव मधु अग्रवाल ने किया। मंच का संचालन प्रियंका गोयल व परी गर्ग ने किया। सचिव मधु अग्रवाल ने बताया कि समारोह में सावन के गीतों पर नृत्य, ग्रुप डांस, खेलकूद व अंताक्षरी कर रैंप वॉक किया गया। लकी गेम का आयोजन कर रेशू अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया। कोषाध्यक्ष रुचि अग्रवाल ने बताया कि तीज क्वीन रेशू अग्रवाल को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह में नेहा, रितु गोयल, चारु गर्ग, हिमानी अग्रवाल, दीपिका बंसल, प्रियंका महेश्वरी, रूपाली तायल, शिल्पी अग्रवाल, निधि सिंघल व रिचा तायल आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

रोटरी क्लब फ्रेंड्स ने मनाया तीज उत्सव
नगर के काला आम स्थित एक होटल में रोटरी क्लब बुलंदशहर फ्रेंड्स ने शनिवार रात तीज उत्सव का आयोजन किया। तीज उत्सव में भोलेनाथ की बरात और कैलाश पर्वत पर विराजमान भगवान भोले का सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र रहा। मंजू गुप्ता और रेखा बंसल के संयोजन में हुए तीज उत्सव में मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया रहीं। कार्यक्रम में पंजाब, बंगाल और यूपी की थीम पर क्लब की महिलाओं ने इन प्रदेशों की पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में श्वेता जालान, सोनिका गोयल, नीरू मांगलिक, रुचि गुप्ता, नंदिनी त्यागी, पारूल गर्ग, ममता गोयल और डॉ. मंजरी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीज महोत्सव में महिलाओं ने किया नृत्य
स्याना। गढ़ रोड स्थित एक रेस्तरां में महिलाओं ने मिलजुल कर तीज महोत्सव मनाया। तीज महोत्सव का शुभारंभ संयोजिका रुचि अग्रवाल व रति रस्तोगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तीज महोत्सव में महिलाओं ने नृत्य किया। साथ ही डांस प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य, पासिंग पिलो, तंबोला गेम, म्यूजिकल चेयर, क्विज गेम व बिंदी आदि प्रतियोगिता में सभी ने प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छवि रस्तोगी, सोनिया राय, सीमा रस्तोगी, रुचि राय, प्रियंका सिंघल, नीलम रस्तोगी व चेरी त्यागी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed