फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Requested for the recovery of the innocent in CM

Bulandshahar News: सीएम के जनता दरबार में मासूम की बरामदगी की लगाई गुहार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव इलना निवासी एक माह पहले अपहृत हुए मासूम की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर पीड़ित दंपती लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में पहुंचा और शिकायती पत्र देकर उसकी बरामदगी की गुहार लगाई। सीओ स्याना कई थानों की पुलिस को लेकर पीड़ित के घर पहुंची।
विज्ञापन

ढाई वर्षीय मासूम नितिन लोधी के पिता कन्हैया लाल लोधी अपनी पत्नी राखी देवी के साथ लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर पहुंचे। जनता दरबार में दंपती ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अपने लाल की सकुशल बरामदगी की रोते हुए गुहार लगाई। अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लिया है। मामले का लखनऊ से संज्ञान लेते ही बुलंदशहर पुलिस भी पुन: हरकत में आ गई है। सीओ स्याना वंदना शर्मा औरंगाबाद, खानपुर समेत कई थानो की फोर्स को लेकर पीड़ित कन्हैयालाल के घर पहुंची। वहां सीओ ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सीओ का कहना था कि पुलिस मासूम को तलाशने में लगी हुई है। करीब आधा घंटे रुकने के बाद सीओ वापस लौट गईं। पीड़ित कन्हैयालाल का कहना है कि जब से मासूम पुत्र अगवा हुआ है, तब से पत्नी रेखा बेसुध रहती है।
विज्ञापन

यह था मामला
गत 27 फरवरी की दोपहर मासूम नितिन अपनी मां और दादी के साथ खानपुर थाना क्षेत्र के गांव परवाना स्थित खेतों पर गया हुआ था। वहां से मासूम का कोई अपहरण करके ले गया। जिसका मुकदमा खानपुर थाने में दर्ज है। जिसका आज तक पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। जबकि, पुलिस की पांच टीमें मासूम को खोजने में लगाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed