फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Report filed on teacher getting job on fake certificate

Bulandshahar News: फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी पाने वाले शिक्षक पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Report filed on teacher getting job on fake certificate
बुलंदशहर। शिक्षा निदेशक बेसिक के आदेश पर 2010 के बाद तैनाती पाए शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच जारी है। इसी के चलते अहमदगढ़ में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक सहायक अध्यापक की बीटीसी की अंकतालिका फर्जी पाई गई है। शिक्षक को पूर्व में निष्काषित कर दिया है और शनिवार देर शाम खंड विकास अधिकारी अनूपशहर ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अनूपशहर खंड शिक्षा अधिकारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि कस्बा अहमदगढ़ के गांव बिबियाना स्थित प्राथमिक विद्यालय में विकेश चंद्र निवासी ग्राम नंदोन पोस्ट फूलपुर जगतपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया बतौर सहायक शिक्षक की तैनाती थी। शिक्षा निदेशक बेसिक के आदेशानुसार एक शिकायत पर विकेश चंद्र के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई। इसमें वर्ष 2013 की बीटीसी की अंकतालिका में पूर्णांक 800 में से 629 की पुष्टि नहीं हुई है और अंकतालिका को फर्जी माना गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सन 2020 को सहायक अध्यापक विकेश चंद्र को निष्काषित कर दिया और नियुक्ति तिथि से वेतन व अन्य भत्तों की रिकवरी के निर्देश दिए गए थे। अंकतालिका फर्जी होने पर अहमदगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है, जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed