फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Report filed on quackery on death of patient after operation

Bulandshahar News: ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत पर झोलाछाप पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
अहार। पेट दर्द के मरीज को हरनिया बताकर ऑपरेशन करने और बाद में मरीज की मौत के मामले में झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अब मामले में जांच कर कार्रवाई का दावा कर रही है।
विज्ञापन

गांव जसर निवासी मोनू ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनके पिता भूले को पेट दर्ज की शिकायत हुई। उन्हें पास के ही झोलाछाप कमाल को दिखाया। उसने हर्निया की शिकायत बताते हुए तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी। इस दौरान आरोपी ने उनसे ऑपरेशन के नाम पर 40 हजार रुपये ले लिए और उनके पिता का ऑपरेशन कर दिया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उनके पिता की तबीयत और बिगड़ने लगी। इसके चलते कई अस्पतालों में दिखाया तो चिकित्सकों ने बताया कि उनका ऑपरेशन गलत हो गया है। उनका स्वास्थ्य खराब हुआ है। आरोप है कि 22 सितंबर को उनके पिता की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कमाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 और इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट की धारा 15 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट समेत अन्य दस्तावेजों का अध्ययन करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed