फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Registered at 6.85 million embezzlement of post office

पोस्ट ऑफिस में 6.85 लाख के गबन पर एफआईआर दर्ज

Thu, 25 Aug 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 25 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Registered at 6.85 million embezzlement of post office
पोस्टआफिस का लोगो - फोटो : फाइल

प्रधान डाकघर के दो सहायक प्रधान डाकघर पर पीएलआई प्रीमियम की जमा धनराशि 6.85 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा है। डाकघर कार्यालय के अधीक्षक ने दोनों के खिलाफ गबन करने की एफआईआर दर्ज कराई है। नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


डाक अधीक्षक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि प्रधान डाकघर के डाक सहायक अखिल गुप्ता निवासी अशरफ नगर लखनऊ और कपिल कुमार सिंह निवासी संजय नगर गाजियाबाद ने डाकघर काउंटर पर 1 अप्रैल 2016 से 29 जुलाई 2016 तक कार्य करते हुए डाक जीवन बीमा प्रीमियम के 6,84,750 लाख रुपये का गबन कर लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सौरभ कुमार बटालियन सीआरपीएफ पटना के नाम से एक डाक जीवन बीमा पॉलिसी है। जिसमें बीमा धारक ने 10 जून 2016 को 2801 रुपये का प्रीमियम जमा किया था। अखिल गुप्ता डाक सहायक ने बीमा धारक से रकम प्राप्त कर पीएलआई रसीद जारी की। जिसकी एक प्रति पीएलआई पासबुक में चस्पा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद इस जमा के इंदराज को कपिल कुमार सिंह डाक सहायक की मिलीभगत से अपने सिस्टम में अनाधिकृत रूप से केंसिल कर दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed