{"_id":"5fef611f8ebc3e3c5457b1e7","slug":"rape-bulandshahr-news-gbd2112564183","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन
झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म
बुलंदशहर। शादी का झांसा देकर दूसरे समुदाय के युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। खुर्जा निवासी पीड़िता ने नगर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित युवती ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। उसने बताया कि बीते दिनों लाकडाउन के दौरान एक युवक उनके संपर्क में आया। मदद के बहाने हमदर्दी दिखाते हुए अपना नाम भी आरोपी ने पीड़िता को गलत ही बताया। इसके बाद आरोपी का पीड़िता के घर आना जाना शुरू हो गया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को झांसे में लेकर उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया। फिर वह उसे कॉल कर बातें करने लगा है। आरोप है कि इसके बाद एक दिन आरोपी उसे शादी का झांसा देकर बुलंदशहर ले आया। यहां उसने शिकारपुर बाईपास स्थित एक होटल पर ले गया। जहां कमरा किराए पर लेकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि बीते दिनों पीड़िता को जब उसकी असल पहचान तनसीन पुत्र शफीक निवासी खुर्जा के रूप में हुई तो वह चौंक गई। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे हत्या की धमकी दी है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपी को दबोचा नहीं जा सका है। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।