फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rape

महिला के साथ भतीजे ने किया दुष्कर्म, दी तहरीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
rape
महिला के साथ भतीजे ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

खानपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने भतीजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। महिला का आरोप है की उसके भतीजे ने उसे घर पर अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिनों वह अपने घर पर अकेली मौजूद थी। उसके पति खेत पर काम करने के लिए गए थे। घर में अकेली देख उसका भतीजा घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे हत्या की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का शोर सुनकर घर में खेल रहे बच्चों ने अपनी दादी को उक्त घटना की जानकारी दी। घटना को सुनकर घर में उपस्थित परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी तीन माह से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। पीड़िता ने रविवार को थाना पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी है। थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया की पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed