फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ramleelaः raam baaraat

राम बारात में झूमे लोग, हुआ स्वागत

Tue, 04 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 04 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
ramleelaः  raam baaraat
राम बारात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
श्रीरामलीला सभा के बैनर तले नगर में मंगलवार को राम बारात धूमधाम से निकाली गई। राम बारात का जगह-जगह स्वागत हुआ और बारातियों ने दावत भी उड़ाई। इसके बाद राम विवाह का मंचन हुआ।
विज्ञापन

 

राम बारात रोडवेज बस अड्डे के समीप साईं मंदिर से शुरू हुई और नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए चौक बाजार पर समाप्त हुई। इस दौरान सभा के अध्यक्ष मनोज गर्ग, अमित कुमार मित्तल, राकेश गोयल, नीरज जिंदल मौजूद रहे। वहीं, गुलावठी में भी सुंदर झांकियों और बैंडबाजों के साथ राम बारात निकाली गई।

विज्ञापन


राम बारात का उद्घाटन एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने किया। सपा जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने राम-लक्ष्मण की आरती उतारी। व्यवस्था में रमेश चंद जैन, अशोक कंसल, संजीव तेवतिया, मीनू गर्ग, राजेश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताड़का वध से पंचवटी गमन तक की लीला का हुआ मंचन
रामलीला में राम जन्म, अहिल्या तरण, ताड़का-सुबाहू वध आदि लीलाओं का मंचन हुआ। इस दौरान अरविंद दीक्षित, मनोज जैन बंटी, संजीव गोयल, राकेश, मनोज यादव, प्रमोद कुमार प्रेमी मौजूद रहे।

वहीं, औरंगाबाद में श्रीरामलीला अभिनय मंडल के तत्वावधान में प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के मैदान में चल रही रामलीला में केवट-राम संवाद, दशरथ के प्राण त्यागने की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान सचिन चौधरी, केपी चौधरी, चेतन सिंघल, प्रदीप गुप्ता, महीपाल लोधी मौजूद रहे। गांव पर्वाना में राम-कैकेयी संवाद से केवट प्रसंग की लीला का मंचन हुआ।

इस दौरान दिनेश चंद पाठक, श्यौराज सिंह, मोनू गोयल, समीर चौधरी, सोनू पाठक मौजूद रहे। जहांगीराबाद के टाउन स्कूल में चल रही रामलीला में कलाकारों ने सूर्पणखा की नाक काटना, खर-दूषण और त्रिसला वध लीला का मंचन किया।


इस दौरान राजीव खदाना, राजकुमार अग्रवाल, अशोक गिरी, रामहरी गोयल, सरादार रिंकू, पवन गुर्जर मौजूद रहे। वहीं, डिबाई में पंचवटी गमन लीला का मंचन किया गया। वृंदावन के डॉ. स्वामी देवकी नंदन महाराज ने राम चरित मानस की चौपाइयों का वर्णन किया।

इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष डॉ. एससी. सिंह, राहुल गर्ग, अरविंद भंडारी, दीपेश वार्ष्णेय, जगदीश गुप्ता यश माहेश्वरी रहे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed