{"_id":"57b4a7774f1c1b77766ec153","slug":"raksha-bandhan-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन आजः 1.30 से 3 छोड़ दिनभर शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन आजः 1.30 से 3 छोड़ दिनभर शुभ मुहूर्त
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 18 Aug 2016 07:48 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन बृहस्पतिवार को है। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बुधवार को बाजारों में काफी भीड़ नजर आई। पंडित नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन भद्रा काल से मुक्त रहेगा, लेकिन दोपहर 1.30 बजे से 3.00 बजे तक राहु काल रहेगा। इस समय राखी नहीं बांधी जा सकेगी।
विज्ञापन
वैसे दोपहर 12.42 बजे से 1.29 बजे तक वृश्चिक लग्न रहेगी। इस लग्न में राखी बांधना सबसे शुभ रहेगा। इसके अलावा रक्षाबंधन गुरुवार को होने के कारण और शुभ स्थिति बन रही है। यह गुरु का दिन होता है और देव गुरु बृहस्पति ने ही इंद्र को राक्षसों पर विजय पाने के बाद रक्षाबंधन का सुझाव दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन में पंचक की मान्यता नहीं होती है। हालांकि 2.56 तक ही पूर्णिमा है लेकिन सूर्योदय के समय जो तिथि होती है वही तिथि पूरे दिन मान्य होती है।
विज्ञापन
रोडवेज समेत डग्गामार वाहन भी फुल
रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए भाई के घर बहनें एक दिन पहले ही रवाना हो गईं। बसों में भीड़ बढ़ गई और डग्गामार वाहन भी फुल रहे। एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के नद्देनजर 40 बसों को दिल्ली तथा 60 बसों को बुलंदशहर डिपो से संचालित किया गया।
यही हाल ट्रेना में रहा। ट्रेन में सीटों के लिए मारामारी रही। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की बड़ी संख्या देखने को मिली। उधर, खुर्जा स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही उसमें घुसने के लिए यात्रियों में अफरातफरी मची रही। लोगों ने ट्रेन के गेट पर लटक कर यात्रा की। पैसेंजर ट्रेन हो या एक्सप्रेस ट्रेन उसके आते ही बैठने के लिए होड़ मच गई।
बाजारों में रौनक जाम जैसे हालात
बुधवार बाजारों में बहनों ने पहुंचकर जमकर राखी और मिष्ठान आदि की खरीदारी की। मगर सबकी पसंद अलग-अलग रही। सुबह से लेकर शाम तक बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। अंसारी रोड, चौक बाजार, बूरा बाजार, लाल तालाब आदि बाजारों में सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही।
बहनों और अन्य ग्राहकों की बाजार में इतनी भीड़ थी कि जगह-जगह तैनात पुलिस भी जाम खुलवाने में व्यस्त रही। सिकंदराबाद में के बड़ा बाजार समेत कई बाजारों में भारी भीड़ दिखाई दी। इस दौरान पुलिस ने भी कई बार बाजार में पैदल मार्च निकाला।
वहीं खुर्जा में गांधी रोड, कचहरी रोड आदि पर पूरे दिन जाम रहा। बड़े वाहनों के निकलने के स्थित और भी गंभीर हो गई। घंटों तक लोग जाम के झाम से जूझते रहे। आलम यह रहा कि खुर्जा गेट से लेकर जेवर अड्डा और गांधी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम लगने से सबसे ज्यादा परेशानी वाहनों में सवार महिलाओं और बच्चों को हुई।
गाजियाबाद-अलीगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत बृहस्पतिवार व शुक्रवार को गाजियाबाद व अलीगढ़ के बीच ईएमयू स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 04436 गाजियाबाद-अलीगढ़ ईएमयू स्पेशल, 18 व 19 अगस्त को गाजियाबाद से सुबह10.55 पर चलकर दोपहर 1.15 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी।
इसी तरह वापसी के लिए ट्रेन संख्या 04435 अलीगढ़-गाजियाबाद ईएमयू स्पेशल अलीगढ़ से दोपहर 1.25 पर चलकर शाम 3.35 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। ट्रेन मारीपत, दादरी, बौड़ाकी हॉल्ट, अजायबपुर, दनकौर, वैर, चोला, गंगरौल, सिकंदरपुर, खुर्जा, कमालपुर, डांवर, सोमना, कुलवाह तथा महरावल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकते हुए जाएगी।