{"_id":"681b9d13b6692f9b660c8661","slug":"rainfall-accompanied-by-hailstorm-thunderstorm-and-rain-still-expected-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-133611-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ओलावृष्टि संग हुई बारिश, अभी भी आंधी-बारिश का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ओलावृष्टि संग हुई बारिश, अभी भी आंधी-बारिश का अनुमान
विज्ञापन
बुलंदशहर। लगातार बदल रहे मौसम के बीच बुधवार दोपहर बाद अचानक हल्की ओलावृष्टि संग बारिश हुई। इससे कुछ हद तक गर्मी से निजात मिली। वहीं, मौसम वैज्ञानिक आगे भी आंधी-बारिश का अनुमान जता रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में निकली तेज धूप ने लोगों को तपिश का अहसास कराया। वहीं, दोपहर बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद हल्की ओलावृष्टि के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 10 मिनट तक हुई बारिश तीन एमएम दर्ज की गई।
ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 46 और हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश की जरूरत है, लेकिन ओलावृष्टि नहीं होनी चाहिए। बारिश होने पर ईंख, मक्का, ज्वार व अन्य फसलों को संजीवनी मिलेगी। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज का कहना है कि अभी आगामी कई दिन तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। आंधी संग बारिश होने की संभावना है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।