{"_id":"60f70d358ebc3e6d790240f1","slug":"rain-bulandshahr-news-gbd2226251104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से धंसी सड़कें, सीवर लाइन फिर बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से धंसी सड़कें, सीवर लाइन फिर बनी मुसीबत
विज्ञापन
चांदपुर रोड पर सीवर पाइप लाइन से सड़क पर हो रहा गड्ढा।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से धंसी सड़कें, सीवर लाइन फिर बनी मुसीबत
बुलंदशहर। पहली बारिश ने ही शहर में कराए जा रहे विकास कार्यों की पोल खोल दी है। बिछाई गई सीवर लाइन जगह जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। हालात यह है कि मुख्य सड़कों के साथ गलियों की सड़कों की भी जमीन में धंस गई। जिसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
शहर में 586 करोड़ रुपये की लागत से बिछाई जा रही सीवर लाइन से लोगों को सहूलियत होने और शहर को स्मार्ट बनाने के सपने दिखाए जा रहे थे। कार्य पूरा होने से पहले सोमवार को जब बारिश हुई तो पूरे शहर का हाल मलिन बस्तियों जैसा हो गया। हालात यह रहे कि जिस भी गली से लोग सकुशल निकलने का प्रयास करते, वहां पर ही सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हो गए।
चांदपुर रोड पर बारिश में भी काम जारी
चांदपुर गांव की ओर जाने वाली रोड पर बारिश के दौरान भी कार्य किया जा रहा है। लाइन बिछाने के लिए खोदी गई जमीन पर बारिश का पानी भरने से कीचड़ फैल गई। जिसके चलते मौके पर कई वाहन चालक फिसलने से बचे। जबकि कार मौके पर फंस गई।
विज्ञापन
खुर्जा रोड पर स्टेट हाईवे में हुए गड्ढे
खुर्जा रोड पर चीनी मिल के पास सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क का निर्माण तो कर दिया, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही का आलम यह रहा कि सड़क निर्माण से पूर्व मिट्टी को ठीक से ठोंकने की जहमत नहीं उठाई। जिसके चलते भारी वाहन गुजरने से वहां की सड़क बैठ गई। अब भारी वाहनों के गुजरने के दौरान बड़ा हादसा होने की संभावना बन रही है।
दिल्ली रोड पर नहीं हो सका सड़क निर्माण
दिल्ली रोड पर नुमाइश फ्लाईओवर से भूड़ चौराहे की ओर सीवर लाइन बिछाने के बाद अभी तक सड़क निर्माण पूरा नहीं हो सका है। जिसके चलते लोगों को आने जाने के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उक्त रोड पर स्थित दुकानदारों को भी धूल उड़ने समेत अन्य प्रकार की परेशानियां झेलनी पड़ रहीं हैं।
बारिश के दौरान जो सड़कें धंसी हैं, उन्हें ठीक कराया जा रहा है। लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
- मोहम्मद मुईज, एक्सईएन, जल निगम