फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rain

कहीं झमाझम तो कहीं बूंदाबांदी तक सीमित रहे बदरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
rain
कहीं झमाझम तो कहीं बूंदाबांदी तक सीमित रहे बदरा
विज्ञापन

बुलंदशहर। भीषण उमस और गर्मी के बीच बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अचानक बारिश शुरू हो गई। यह बारिश कहीं झमाझम तो कहीं बूंदाबांदी तक सीमित रही। ऐसे में बारिश होने के बाद भी अभी उमस से राहत नहीं मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिक बारिश की संभावना जता रहे हैं।

जनपद में मानसून 24 जून को पहुंच गया था। जबकि अभी तक मानसून की चार ही बारिश हो सकी है। इनमें तीन बारिश बूंदाबांदी तक सीमित रही, जबकि एक ही बारिश अच्छी हो सकी। अच्छी बारिश न होने के कारण आमजन को भीषण उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों ने भी तेज आंधी के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना जताई थी। लेकिन बृहस्पतिवार दोपहर बाद कहीं झमाझम तो कहीं बूंदाबांदी तक बारिश सीमित रही। यह बारिश उमस व गर्मी से भी राहत नहीं दिला सकी। किसान भी अच्छी बारिश की आस में आसमान की ओर ताकते रह गए। नगर की बात करें तो कुछ हिस्से में अच्छी बारिश हुई और अधिकतर क्षेत्र में बूंदाबांदी तक सीमित रही। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद ने बताया कि 18 और 19 जुलाई तक लगातार तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना बन रही है। मानसून की बारिश कहीं ज्यादा तो कहीं कम होना आम बात है। आने वाले दिनों में मानसून की अच्छी बारिश होने के बाद उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed