फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rain at night, clouds hovering amidst bright sunshine during the day, farmers worried

Bulandshahar News: रात में बारिश, दिन में खिली धूप के बीच मंडराते रहे बादल, किसान चिंतित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। लगातार बदल रहे मौसम के बीच शुक्रवार रात को बारिश हुई। वहीं, शनिवार को धूप तो खिली, लेकिन बीच-बीच में बादल मंडराते रहे। ऐसे में गेहूं कटाई का काम प्रभावित हो गया हैं, जिससे किसान चिंतित हैं। किसान बारिश न होने की दुआ कर रहे हैं। वैज्ञानिक अभी इसी तरह का मौसम रहने और बारिश होने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम रंगत बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी धूप निकल रही है। ऐसे मौसम के बीच लोगों को गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पिछले कई दिन से मौसम लगातार बदल रहा है। शुक्रवार की रात हुई बारिश से मौसम कुछ सुहाना हो गया। शनिवार को धूप खिली तो लोगों को गर्माहट का अहसास हुआ। वहीं, बादलों की पूरा दिन आवाजाही बनी रहने से किसानों की चिंता बनी रही।
विज्ञापन

किसान महीपाल और रविंद्र का कहना है कि शुक्रवार रात को हुई बारिश से गेहूं की कटाई का काम प्रभावित हो गया है। यदि अभी और बारिश होती है तो फसल को नुकसान होगा। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 52 फीसदी और हवा की गति 10 घंटे प्रति किलोमीटर की दर से चली। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि बारिश के कारण फसलों के नुकसान की आशंका है। गेहूं की कटाई जारी है। यदि बारिश होती है तो फसल को नुकसान होगा। अभी मौसम विभाग की ओर से बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed