फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rain at night

Bulandshahar News: रात में बारिश, दिन में उमस ने छुड़ाए पसीने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Rain at night
शनिवार शाम बुलंदशहर में छाए बादल।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार देर रात बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी। शनिवार सुबह से ही बादल छाए रहे। बादल छाए रहने के साथ-साथ उमस ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। अधिकतम पारा 33 डिग्री दर्ज किया गया।

बारिश कहीं अधिक तो कहीं कम हो रही है। बारिश होने पर कुछ राहत मिलने के बाद उमस फिर बढ़ जाती है। शुक्रवार रात बारिश होने के बाद शनिवार सुबह से ही बादल छाए रहे। बादलों के बीच तेज धूप निकलने के साथ ही हवा की गति भी बढ़ गई। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 71 फीसदी और हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ.विवेकराज ने बताया कि बारिश की संभावना बरकरार है। जब तक लगातार बारिश नहीं होगी तब तक उमस से राहत नहीं मिलने वाली है। आने वाले दिनों में लगातार बारिश होने की संभावना बन रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed