{"_id":"607488378ebc3ee652700d34","slug":"protest-for-road-bulandshahr-news-gbd2170608158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क न बनने पर नाराज शहीद कर्नल के परिजन आमरण अनशन पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क न बनने पर नाराज शहीद कर्नल के परिजन आमरण अनशन पर बैठे
विज्ञापन

बुलंदशहर। देश की रक्षा के लिए शहीद हुए गांव परवाना निवासी कर्नल आशुतोष शर्मा के परिजनों ने अभी तक सड़क निर्माण न होने पर रोष जताया है। परिजनों ने कलक्ट्रेट गेट पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय राजनीति के चक्कर में स्याना विधायक द्वारा सड़क निर्माण रुकवा दिया गया है, जो कि शहीद का अपमान है।
गांव परवाना निवासी शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा के परिजन दिनेश चंद पाठक ने बताया कि कर्नल आशुतोष की शहादत के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गांव में उनके निवास तक मार्ग निर्माण कराने की घोषणा की थी। आरोप है कि शहीद के आवास से 20 मीटर तक सड़क बनाई गई है, लेकिन राजनीति के चक्कर में सड़क का निर्माण रुकवा दिया गया है। इससे शहीद का अपमान हुआ है। परिजनों का कहना है कि शहीद के परिजनों को भी जान का खतरा है। उन्होंने पूर्व में रक्षामंत्री और उपमुख्यमंत्री से परिवार की सुरक्षा और सड़क निर्माण की मांग की थी। जिसे पूरा न होने पर सोमवार से उन्होंने कलक्ट्रेट गेट पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र ले लिया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी कि कार्य किस वजह से रुका हुआ है।
मई 2020 में हंदवाड़ा में शहीद हुए थे कर्नल आशुतोष
जिले के गांव परवाना निवासी शहीद कर्नल आशुतोष तीन मई 2020 को आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए थे। तीन मई को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में एक घर में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद कर्नल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। जहां पर आतंकियों की फायरिंग के दौरान उन्हें गोली लगी थी और वह शहीद हो गए थे। कर्नल आशुतोष को उनके जज्बे और देश सेवा के लिए वर्ष 2019 में सेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
सड़क का निर्माण कार्य जारी है। करीब 10 लोगों के घरों की नाली के पानी के निकास को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। शहीदों के सम्मान से किसी भी प्रकार से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। शहीदों का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है।
- देवेंद्र लोधी, स्याना विधायक