{"_id":"62b5e73f02b25e6f0900e8be","slug":"protest-bulandshahr-news-gbd240535431","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ के विरोध में सड़क पर उतरे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ के विरोध में सड़क पर उतरे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निपथ के विरोध में सड़क पर उतरे किसान
बुलंदशहर। अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं के बाद अब किसान भी सड़क पर उतर गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को किसानों ने कालाआम चौराहे से से कलक्ट्रेट तक विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि सरकार अगर इस योजना को वापस नहीं लेती है तो आंदोलन किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत, भाकियू अंबावता, भाकियू संपूर्ण भारत के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दोपहर में मलका पार्क पर एकत्र हुए। दोनों हाथों में तिरंगा और संयुक्त किसान मोर्चा के झंडे व बैनर लेकर सैकड़ों की संख्या में किसानों ने कलक्ट्रेट गेट तक पैदल मार्च किया। इस दौरान अग्निपथ योजना के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। किसान नेता पवन तेवतिया और अरब सिंह ने अग्निपथ योजना को किसान, देश और युवाओं के भविष्य के लिए खिलवाड़ बताया। एडीएम-ई प्रशांत कुमार और एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी को राष्ट्रपति के नाम आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर अग्निपथ योजना को रद्द करने की मांग की। इस दौरान बिन्नू अघाना, कैप्टन बिशन सिंह सिरोही, डीपी सिंह, मेघराज सिंह, दयाचंद, तेजवीर सिंह, लील प्रधान, आलोक चौधरी, रोहताश, भीष्मपाल सोलंकी, अजब सिंह, चंद्रपाल सिंह, जगवीर भाटी आदि मौजूद रहे।
पुलिस-प्रशासन ने चौराहे पर ही लिया ज्ञापन
अग्निपथ योजना के खिलाफ संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन सुबह 11 बजे होना था। सुबह से ही पुलिस प्रशासनिक अफसर राजेबाबू पार्क पर मौजूद थे। सुबह करीब 11 बजे भाकियू, किसान भवन सिसौली की महिला जिलाध्यक्ष राखी शर्मा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ राजेबाबू पार्क पहुंचीं। उसी दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंच कर उनसे ज्ञापन लिया। इस मौके पर वैशाली शर्मा, कुलदीप, विशाल, आकाश, राशिद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस ने घेरा कांग्रेस कार्यालय
अग्निपथ योजना के विरोध में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट नीतू राणा और सीओ सिटी ने पुलिस बल के साथ डीएवी तिराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय को घेर लिया। युवा जिला अध्यक्ष एवं शिकारपुर विधानसभा से प्रत्याशी रहे जियाउर्रहमान, अर्चना गौतम, पूनम पंडित के नेतृत्व में कार्यकर्ता अग्निपथ के विरोध में कार्यालय से नारेबाजी करते हुए निकले, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला भी दहन नहीं कर पाए। इस दौरान पुलिस से युवा कांग्रेसियों की नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस नेता व अभिनेत्री अर्चना गौतम ने कहा कि अग्निपथ योजना देश और युवाओं के हित में नहीं है। इस दौरान युवा प्रदेश महासचिव खालिद हाशमी, आशु कुरैशी, शशिभूषण शर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय, यशवीर गुर्जर, शुभम कौशिक, डा. फारुख, फैजान ठाकुर, तुषार शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रूट रहा डायवर्ट, पुलिस का रहा पहरा
संयुक्त किसान मोर्चा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को लेकर कोई बवाल शहर में न हो इसके लिए पुलिस ने पहले से ही रूट डायवर्ट कर दिया था। शनि मंदिर अंडर पास से कलक्ट्रेट की ओर आने वाले चार पहिया वाहनों को चांदपुर रोड से निकाला किया गया। खालसा तिराहे से नुमाइश फ्लाईओवर के नीचे से होकर कालाआम की ओर आने वाले चार पहिया वाहनों को चांदपुर रोड की तरफ से निकाला गया। डिप्टी गंज चौकी कालाआम की ओर आने वाले चार पहिया वाहनों को डिप्टी गंज से अंबर रोड पर डायवर्ट कर दिया गया था। भूड़ चौराहे से कालाआम की ओर आने वाले वाहनों को शिकारपुर तिराहे से शहर के अंदर प्रवेश कराया गया। इसके अलावा कालाआम चौराहे पर पीएसी की एक कंपनी के साथ भारी भरकम पुलिस बल तैनात रहा। कलक्ट्रेट गेट पर एएसपी शशांक सिंह दल-बल के साथ मौजूद रहे।
युवा का भविष्य हो जाएगा चौपट
शिकारपुर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता शुक्रवार को शिकारपुर तहसील पहुंचे और अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली योजना है। सेना में 4 वर्ष नौकरी करने के बाद युवा बेरोजगार हो जाएगा और उसका भविष्य चौपट हो जाएगा। उन्होंने अपनी मांगों का एक ज्ञापन तहसीलदार नीरज कुमार द्विवेदी को सौंपा। इस दौरान योगेंद्र सिंह, दीपक चौधरी, ओमप्रकाश तेवतिया, अनुज कुमार चौधरी आदि उपस्थित रहे।