{"_id":"57b9ff384f1c1b270ed4f12f","slug":"protest-against-minimum-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे के लिए आरपार की लड़ाई को तैयार किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे के लिए आरपार की लड़ाई को तैयार किसान
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेडीकेटेड फ्रेट कारीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजे को लेकर किसानों ने आरपार की लड़ाई लड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आता, तब तक वह काम नहीं होने देंगे। रविवार को जंक्शन क्षेत्र के समसपुर गांव में हुई पंचायत में किसानों ने आगे की रणनीति तैयार की।
डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर में अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को जंक्शन क्षेत्र के समसपुर गांव स्थित ओवरव्रिज पर किसानों की पंचायत की।
किसान नेता अजय सिंह ने कहा कि 20 गांवों के लोग अपनी जमीन के उचित मुआवजे को लेकर एक वर्ष से अधिक समय से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंग रही। किसान सिर्फ कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद आरपार की लड़ाई होगी।
विज्ञापन
किसान नेता विजेंद्र सोलंकी ने कहा कि वह प्रशासन की गीड़ भभकी में आने वाले नहीं हैं। उचित मांग के लिए हर संघर्ष आखिरी दम तक करेंगे। सुग्रीव सोलंकी ने कहा कि मांग जब तक पूरी नहीं होती एक इंच जमीन अधिग्रहण में नहीं देंगे।
इस दौरान एसडीएम इंदुप्रकाश सिंह भी पंचायत में पहुंचे। उन्होंने किसानों की मांगों को लेकर उच्चाधिकारियों तथा सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। पंचायत को इंद्रमणि शर्मा, शिव कुमारकेहर सिंह, महेन्द्र सिंह, अतर सिंह, कृपाल सिंह, पप्पन प्रधान, मुकेश भाटी, मनवीर शर्मा आदि ने संबोधित किया। पंचायत में 20 गांवों के करीब 300 किसान मौजूद रहे।