{"_id":"576998034f1c1b5964b48392","slug":"property-in-dispute-beaten-shot-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति विवाद में मारपीट, चली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति विवाद में मारपीट, चली गोली
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Wed, 22 Jun 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
गाोली
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत्ति विवाद में रिश्तेदारों ने घर में घुसकर परिजनों से मारपीट कर परिवार की महिला पर तमंचे से फायरिंग की। आरोपियों ने महिला को गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता ने दो माह बाद कोर्ट के आदेश पर 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शास्त्री नगर निवासी रुचि वर्मा पत्नी ललित ने कोर्ट को बताया कि सास उर्मिला देवी के नाम से उनके पिता स्व. बाबू सिंह ने 1 फरवरी 2013 को मकान की वसीयत बना दी थी। इसको लेकर मौसेरी सास व ससुर रंजिश मानते हैं। उस मकान में सास, पति, जेठ, जिठानी परिवार सहित रह रहे हैं।
विज्ञापन
रुचि ने बताया कि 10 अप्रैल की रात करीब 10 बजे आरोपी बलवीर पुत्र यादराम निवासी जटियान थाना जहांगीराबाद, दयावती पत्नी किशनचंद, किशनचंद पुत्र चरन सिंह निवासी हजरतपुर, भोजराज पुत्र सरवन निवासी गांव कनौना, मुन्नी उर्फ मीनू पत्नी जयपाल निवासी मोहल्ला शास्त्रीनगर, जयपाल पुत्र बुद्धा, राजीव पुत्र जयपाल, रिषीपाल व जयेंद्र पुत्रगण चुन्नी निवासी घनसूरपुर, हरेंद्र पुत्र ईश्वर निवासी मडैय्या ऊंचागांव जबरन घर में घुस आए।
विज्ञापन
आरोपियों ने लाठी-डंडे व रॉड से परिजनों को पीटना शुरू कर दिया। जयपाल ने तमंचे से फायरिंग भी की, जिसमें रुचि बाल-बाल बच गई। राजीव व ऋषीपाल ने रचि के गले में पड़े दुपट्टा से गला घोंटने की कोशिश की। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़िता कोर्ट पहुंची थी। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर 10 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।