फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Problems increased due to power cut from city to village

Bulandshahar News: नगर से लेकर देहात तक बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Problems increased due to power cut from city to village
बुलंदशहर। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती ट्रिपिंग के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बिजली कटौती कम होने के बजाए और बढ़ रही है। इससे न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि सिंचाई के लिए ट्यूबवेल किसानों को भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में बिजली की बढ़ी मांग से शहर से लेकर गांव तक ट्रांसफार्मर, बिजलीघर ओवरलोडिंग से हांफ रहे हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को दिन पर ट्रिपिंग झेलनी पड़ रही है। आलम यह है कि शहर में हर दो घंटे और देहात में हर एक घंटे में ट्रिपिंग हो रही है। इसके कारण शहर से लेकर गांव तक के लोग परेशान हैं। जिले के करीब 40 लाख लोगों को बिजली कटौती से किल्लत झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि लाख दावों के बाद भी न तो ओवरलोडिंग और न ही ट्रिपिंग की समस्या खत्म हो रही है। ऐसा कोई दिन नहीं होता, जिस दिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े फाल्ट और ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों को बिजली कटौती से न जूझना पड़े।
विज्ञापन


बिजली कटौती के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
अहमदगढ़ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती के खिलाफ बुधवार को किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि लगातार बिजली कटौती से सिंचाई प्रभावित हो रही है, लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। एसडीओ जयदेव भंडारी ने किसानों को समझाकर शांत किया और कहा कि अधिक लोड पड़ने से मशीनरी में तकनीकी गड़बड़ी हुई है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति सुचारु की जाएगी। इस मौके पर चौधरी जयवीर सिंह, सतीश राघव, चमन सिंह, रामभूल, रमेश चंद्र, यज्ञ कुमार, ऊदम सिंह, प्रमोद कुमार, चरनसिंह, जगवीर सिंह, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 घंटे बिजली कटौती से हो रही परेशानियां

नरसेना क्षेत्र के कस्बा दौलतपुर कला स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 16 गांव के लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। स्थिति यह है कि नरसेना, यूनिसपुर, दौलतपुर कलां, बरवाला, गेसूपुर समेत अन्य गांवों में निर्धारित समय में से भी पांच घंटे की कटौती लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है।






गर्मी के मौसम में लोड अधिक बढ़ गया है। तापमान अधिक होने के कारण कई स्थानों पर फाल्ट की समस्या आती है। लोगों को बेहतर बिजली सप्लाई देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। - सैयद अब्बास रिजवी, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed