{"_id":"57b0acb44f1c1be4086eaf3a","slug":"preparing-for-a-celebration-of-freedom-two-policemen-will-be-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के जश्न की तैयारी दो पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के जश्न की तैयारी दो पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए बुलंदशहर तैयार है। जनपद में 15 अगस्त की सुबह सात बजे से ध्वजारोहण का सिलसिला शुरू होगा। जश्न के लिए शहीद स्तंभ, स्मारक और सरकारी भवनों पर लाइटिंग की व्यवस्था कर दी गई है। डीएम ने कहा है कि सभी अफसर अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण करें।
विज्ञापन
खुद डीएम आंजनेय कुमार सिंह कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण करेंगी। वहीं, जनपद के दो पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा जाएगा। आरआई अखिलेश यादव ने बताया कि डीजीपी की ओर से इंस्पेक्टर खुर्जा राकेश कुमार शर्मा और गोपनीय कार्यालय एसएसपी ऑफिस में तैनात कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों ने सेलीब्रेशन के लिए कमर कस ली है। जिला प्रशासन के मुताबिक जश्न-ए-आजादी को लेकर काला आम, किसान चौक, शहीद स्मारक को दूधिया लाइटिंग से रोशन किया जाएगा। प्रभात फेरी, क्रास कंट्री दौड़, सरकारी विभागों में ध्वजारोहण, जिला अस्पताल में फल और वस्त्र वितरण, एनसीसी कैडेट्स का मार्चपास्ट, बैरन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन
पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
बुलंदशहर। आजादी के जश्न में खलल न पड़े। इस लिए पुलिस अफसरों ने रविवार को शहर में सर्चिंग ऑपरेशन चला सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध लोगों की पड़ताल की। काला आम और भूड़ चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। शहर के अधिकांश होटलों का सुरक्षा के नजरिए से जायजा लिया गया।
पुलिस ने होटल मालिकों को पहचान पत्र जमा किए बगैर अंजान व्यक्ति को कमरा उपलब्ध नहीं कराने का आदेश दिया। बस स्टैंड, चौक बाजार और डीएम रोड समेत शहरी इलाकों में सर्च अभियान चलाया।