फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Preparations for three-tier panchayat elections begin, officials gathered

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, जुटे अधिकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Preparations for three-tier panchayat elections begin, officials gathered
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, जुटे अधिकारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी हो गया है। एक अक्तूबर से घर-घर सर्वेक्षण और गणना का कार्य बीएलओ करेंगे। एक से पांच अक्तूबर तक ही नए मतदाता बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। राज्य निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर जिला निर्वाचन विभाग भी तैयारियों में जुट गया है।
राज्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 30 सितंबर तक किसी ग्राम पंचायत का आंशिक हिस्सा यदि दूसरी पंचायत या नगरीय निकाय में शामिल है तो उसका विलोपन किया जाएगा। 30 सितंबर तक बीएलओ और पर्यवेक्षक को क्षेत्र आवंटन के साथ ही उन्हें सामग्री मुहैया कराया जाना है। एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक घर-घर सर्वेक्षण व गणना कार्य बीएलओ करेंगे। एक से पांच अक्तूबर तक ही नए मतदाता बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदनों की जांच छह से 12 नवंबर के बीच होगी। 13 नवंबर से पांच दिसंबर तक कंप्यूटरीकृत तैयार करने का कार्यक्रम है। मतदाता सूची का प्रकाशन छह दिसंबर को किया जाना है। इसका निरीक्षण आम लोग 12 दिसंबर तक कर सकेंगे। प्रकाशित मतदाता सूची पर आपत्ति व दावे छह से 12 दिसंबर तक लिए जाएंगे। 13 से 19 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा। 20 से 28 दिसंबर के बीच दावे व आपत्तियों की पूरक सूची तैयार करके उसे मुख्य सूची में शामिल किया जाएगा। 29 दिसंबर को त्रिस्तरीय पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। डीपीआरओ नन्दलाल ने बताया कि इस कार्य को जिला निर्वाचन विभाग की ओर से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू होते ही प्रत्याशी हुए सक्रिय
बुलंदशहर। ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू होते ही इच्छुक प्रत्याशी भी सक्रिय हो गए हैं। जनपद की 951 ग्राम पंचायतों पर चुनाव होने हैं। चुनाव का कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। हालांकि , तैयारियां शुरू होने के साथ ही मार्च तक चुनाव होने की चर्चा शुरू हो गई है। बता दें कि पंचायत चुनाव वर्ष 2015 में हुए थे। सितंबर-नवंबर में प्रधानों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसे देखते हुए गत कई माह पहले पंचायत चुनाव को लेकर इच्छुक प्रत्याशियों ने ताल ठोंकने के साथ अपनी तैयारियां भी तेज कर दी। उन्होंने मतदाताओं के अलावा अपने चहेतों के साथ मिलकर चुनाव जीतने की रणनीति बनानी शुरू कर दी थी। लेकिन इसी बीच कोरोना काल को देखते हुए शासन स्तर से चुनाव को टाल दिया था। इसके चलते प्रत्याशियों ने अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। लेकिन अब एक बार पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू होते ही इच्छुक प्रत्याशी फिर से सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चों से अधिक वाले प्रत्याशी के चुनाव न लड़ पाने की चर्चा
बुलंदशहर। पंचायत चुनाव में दो बच्चों से अधिक वाले प्रत्याशियों के चुनाव नहीं लड़ पाने की भी चर्चा गांवों में जोरों पर है। शासन स्तर से आदेश आने के पूर्व ही चर्चा के आधार पर संभावित उम्मीदवार अन्य विकल्प भी तलाशने में जुट गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल का कहना है कि इस बार शासन स्तर पर दो बच्चों से अधिक वाले प्रत्याशी को चुनाव न लड़ने पर विचार किया जा रहा है। इस बार पंचायत चुनाव में शैक्षिक योग्यता भी निर्धारित की जा सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed