{"_id":"585188074f1c1ba06f64b4af","slug":"preparation-of-action-on-500-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"500स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी
अमर उजाला /बुलंदशहर
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के फर्जीवाड़े का खुलासा करने के लिए जारी किए गए यू-डायस के फार्म उठाने में स्कूल प्रबंधन सुस्ती बरत रहे हैं। बीएसए ने ऐसे 500 से अधिक स्कूलों पर कार्रवाई की चेतावनी देकर तीन दिन में फार्म उठाने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में प्रवेश पाने के दौरौन हाे रहे फर्जीवाड़े को उजागर करने के लिए यू-डायस का फार्म जारी किया है। इस फार्म में विद्यार्थियों के 37 बिंदुओं की जानकारी भरी जानी है। यह फार्म बीएसए कार्यालय से प्राप्त होगा।
विज्ञापन
इसे शिक्षकों के सहयोग से छात्र-छात्राएं भरेंगे। यदि किसी छात्र का प्रवेश सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान में हुआ तो उसे सरकार से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा। बीएसए धर्मेंद्र सक्सेना ने यू-डायस का फार्म नहीं उठाने वाले स्कूलों को शनिवार तक बीएसए कार्यालय से फार्म उठाने का आह्वान किया है ताकि वह विभागीय कार्रवाई से बच सकें।
विज्ञापन
200 दुकानों और प्रतिष्ठानों के रजिस्ट्रेशन होंगे रद्द
जिले की 200 से अधिक दुकानों और प्रतिष्ठानों का रजिस्ट्रेशन का एक वर्ष पूरा होने के बाद भी नवीनीकरण नहीं कराया गया है। रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण को सहायक श्रमायुक्त ने तीन दिन का समय दिया है। बता दें कि जिले के 60 हजार से अधिक दुकानों और प्रतिष्ठानों का रजिस्ट्रेशन है।
नियम है कि रजिस्ट्रेशन के एक साल बाद उसका नवीनीकरण कराना होता है। मगर, 200 से अधिक दुकानों और प्रतिष्ठानों ने समय पूरा होने के बाद भी इसका नवीनीकरण नहीं कराया है। यदि जल्द ही नवीनीकरण नहीं हुआ तो विभाग उनके रजिस्ट्रेशन रद्द कर देगा।
सहायक श्रमायुक्त दीप्ति मान भट्ट ने बताया कि समय पूरा होने के बाद भी 200 से अधिक ऐसे दुकानदार और प्रतिष्ठान मालिक हैं, जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण नहीं कराया है। ऐसे लोगों को तीन दिन का समय दिया जा रहा है। इस अवधि में यदि रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण नहीं होता है तो रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा।