{"_id":"68dd6667220114630f095fa6","slug":"preeti-sharma-selected-in-jharkhands-ranji-team-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-141481-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: झारखंड की रणजी टीम में प्रीति शर्मा का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: झारखंड की रणजी टीम में प्रीति शर्मा का हुआ चयन
विज्ञापन
सिकंदराबाद निवासी महिला क्रिकेटर प्रीति शर्मा। स्रोत - स्वयं
सिकंदराबाद। गांव नूरपुर निवासी क्रिकेटर प्रीति शर्मा का झारखंड की रणजी टीम में चयन हुआ है। इससे पूर्व प्रीति शर्मा अंडर-23 दिल्ली की टीम में प्रतिभाग कर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुकी हैं। प्रीति अब झारखंड रणजी में चौके-छक्के लगाती नजर आएगी। वहीं, प्रीति के चयन होने पर परिजन एवं ग्रामीणों ने खुशी जताई।
तहसील क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी हंसराज की पुत्री प्रीति शर्मा क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वर्तमान में प्रीति शर्मा परिवार के साथ नोएडा में रहती हैं। पिता व्यापार करते हैं। प्रीति शर्मा के चाचा भानु प्रताप शर्मा ने बताया कि भतीजी को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक है। भतीजी के इस शौक को पूरा करने में माता-पिता एवं परिवार के सदस्यों ने साथ दिया।
प्रीति ओपनर बल्लेबाज हैं। वह दिल्ली की अंडर-23 टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। कलर्स टीवी के टैलेंट हंट प्रोग्राम में भी प्रीति प्रतिभाग कर चुकी हैं। अब प्रीति का चयन झारखंड की महिला रणजी क्रिकेट टीम में हुआ है। बताया कि प्रीति की माता राधा शर्मा गृहिणी हैं। बड़ा भाई तुषार निजी कंपनी में नौकरी करते हैं वहीं छोटी बहन नीति इंजीनियर हैं। सबसे छोटा भाई शिवम शर्मा बीटेक कर रहा है। प्रीति का सपना भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल होकर देश के लिए खेलने का है।