{"_id":"675a7620728b47ba430ba666","slug":"power-plant-feeders-will-be-doubled-by-two-crores-will-get-rid-of-faults-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-126321-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दो करोड़ से डबल होंगे बिजलीघर के फीडर, फाल्ट से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दो करोड़ से डबल होंगे बिजलीघर के फीडर, फाल्ट से मिलेगी निजात
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर क्षेत्र के लिए बिजली की सप्लाई करने वाले फीडर से लोड कम करने के लिए अब दूसरा फीडर बनाया जाएगा। इससे नगर के लोगों को ओवरलोडिंग, लो वोल्टेज और फाल्ट की समस्या से निजात मिलेगी।
नगर की एक लाख से अधिक आबादी को तहसील, निजामपुर, जौखाबाद नंबर दो विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की जाती है। नगर में विद्युत आपूर्ति के लिए जगह-जगह लगाए गए ट्रांसफार्मर को विद्युत आपूर्ति करने वाले फीडर पर लोड अधिक होने के कारण गर्मियों के दिनों में अक्सर फाल्ट होते रहते हैं। जिससे नगरवासियों को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ता है।
उपखंड अधिकारी विनेश कुमार ने बताया कि नगर में ट्रांसफार्मर को आपूर्ति करने वाली हाईटेंशन लाइन के फीडर को अब डबल किया जाएगा। जिससे शहर के लोड को दोनों फीडर पर बांटा जाएगा। फीडर पर लोड कम होने से फाल्ट में कमी आएगी। जिससे नगरवासियों को अघोषित विद्युत कटौती से राहत मिलेगी। उपखंड अधिकारी ने बताया कि दूसरा फीडर बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
प्रक्रिया को पूरा करते हुए जल्द ही दूसरा फीडर बनाया जाएगा। फीडर बनने के बाद गर्मी के मौसम में लोगों को अघोषित बिजली कटौती से राहत मिलेगी। बताया जा रहा है कि फीडर निर्माण में करीब पांच माह का समय लगेगा। ऐसे में गर्मी के मौसम में लोगों को बिजली संकट से निजात मिलेगी। इसके बाद तहसील क्षेत्र में 20 घंटे, ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली सप्लाई मिल सकेगी।