फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Power failure, thousands of people stayed in darkness for six hours

चांदपुर रोड की बिजली गुल, छह घंटे अंधरे में रहे हजारों लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर रोड की बिजली गुल, छह घंटे अंधरे में रहे हजारों लोग
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के चांदपुर रोड स्थित ट्रांसफार्मर के केबिल में सोमवार रात आग लग गई। इससे क्षेत्र के करीब दर्जन भर इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई। क्षेत्र के हजारों लोगों को भीषण गर्मी में रात बीतानी पड़ी।
जनपद की बिजली व्यवस्था ठीक होने का नाम नहीं ले रही है। हर साल बिजली अफसर बेहतर बिजली देने का दावा करते हैं, लेकिन बारिश और उमस के मौसम में उनके सारे दावे फेल हो जाते हैं। नगर में रोज विभिन्न इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या तो बनी ही रहती है। अब घंटों बिजली गुल रहने लगी है। सोमवार रात करीब नौ बजे नगर के चांदपुर इलाके में रखे ट्रांसफार्मर की केबिल में आग लग गई। जिसकी वजह से सूर्यनगर, शिव कॉलोनी, अंबा एंक्लेव, हरि एंक्लेव समेत करीब दर्जन भर इलाके अंधेरे में डूब गए। शिव कॉलोनी निवासी गौरव चौधरी, सचिन शर्मा ने बताया कि एक तो वैसे ही उमस भरी गर्मी पड़ रही है। उस पर बिजली की कटौती के कारण जीना मुश्किल हो गया है। जब ऊर्जा निगम पूरा बिजली का बिल ले रहे हैं तो बेहतर बिजली क्यों नही दे रहे। हरि एंक्लेव निवासी अजय दिवाकर ने बताया कि आये दिन बिजली की कटौती हो रही है। जेई लुवकुश कुमार ने बताया कि केबिल जलने से शॉर्ट सर्किट हो गया था। कर्मचारियों ने लगातार लगकर लाइन को सुचारु किया। ये लोकल फाल्ट हैं, जो कभी भी हो सकते हैं। हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं को परेशान करने का नहीं है। इस समय निर्बाध बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन

वोल्टेज की समस्या से परेशान रहे लोग
अनूपशहर अड्डा रोड पर रातभर लोगों को लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ा। इससे दर्जनों इलाके प्रभावित रहे। लोगों का कहना है कि ये समस्या रातभर बनी रही। लो वोल्टेज के कारण पंखे-कूलर नहीं चले। वहीं पानी की भी किल्लत बनी रही। कई बार बिजलीघर फोन किया, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। वहीं, टीचर्स कॉलोनी, प्रीत विहार मोहल्ले के लोगों को भी लो वोल्टेज की समस्या से दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed