{"_id":"5f21b2f18ebc3e74a76e27c1","slug":"power-cut-bulandshahr-news-gbd2028544194","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से टूटा खंभा, आठ घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से टूटा खंभा, आठ घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में दिन-रात हो रही अंधाधुंध बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं का चैन छीन लिया है। दिन-रात में करीब 10 घंटे की अघोषित कटौती से लोग त्रस्त हैं। बुधवार को 33 हजार केवीए की लाइन का खंभा ट्रक की टक्कर से टूट गया। जिसकी वजह से शहर में करीब आठ घंटे से ज्यादा बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं व्यापारी भी परेशान रहे।
पिछले कई दिनों से दिन और रात में अंधाधुंध बिजली कटौती हो रही है। कभी छह बजे से 10 बजे रात तक रोजाना सप्लाई गायब रहती है। हालात यह है कि बिजली आने-जाने का कोई पता नहीं रहता। बुधवार को अंसारी रोड से जुड़े क्षेत्रों दोपहर करीब 12.30 बजे बिजली गुल हो गई। कचहरी रोड, कालाआम, जज कंपाउंड, अस्पताल रोड, प्रीत बिहार, लक्ष्मी नगर, शेख सराय आदि क्षेत्रों की सप्लाई प्रभावित रही। बिजलीघर पर फोन करने पर बहलीमपुरा के पास खंभा टूटने की जानकारी मिली। पावर कॉरपोरेशन के अफसर उसे दुरुस्त करने में लगे रहे। शाम को करीब सात बजे सप्लाई सुचारु हो सकी। दिन में बिजली कटौती ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। इन दिनों उपभोक्ताओं को बमुश्किल 14 घंटे बिजली मिल पा रही है। बिजली न होने के कारण लोगों के उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। वहीं देहात क्षेत्रों में बिजली कटौती से लोगों के घरों में लगे बिजली के उपकरण भी जवाब दे जाते हैं। गर्मी में मजबूरन लोगों को आधी रात जागकर काटनी पड़ती है। सरकार के शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली देने के आदेशों की भी पूरी तरह से हवा निकली हुई है। बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं में पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है।
ट्रक की टक्कर से 33 हजार की लाइन का खंभा टूट गया। खंभा टूटने के कारण सप्लाई प्रभावित हुई थी। खंभा दुरुस्त करने के बाद सप्लाई सुचारु कर दी गई है। - सुमित कुमार, एई नगर