फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   poor bricks were used in construction

दोयम दर्जे की ईंटों से बना दिया नाला

Sat, 18 Jun 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Sat, 18 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
poor bricks were used in construction
न‌िरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
मौहल्ला मामन रोड पर नाला निर्माण में दोयम दर्जे की ईटें खपाई जा रही हैं। इसका खुलासा शुक्रवार को एडीएम वित्त ब्रजेश कुमार के निरीक्षण के दौरान हुआ। उन्होंने ईंट का सैंपल जांच के लिए भिजवाया और ठेकेदार को नोटिस भेजे जाने की बात कही।
विज्ञापन



डीएम शुभ्रा सक्सेना के आदेश के क्रम में शुक्रवार को एडीएम वित्त ने जामा मस्जिद, मामन रोड, पुराना तहसील रोड, ऊपरकोट चबूतरा, बाईपास रोड, बांध वाला नाला आदि इलाकों को निरीक्षण किया। मामन रोड पर नाले का निर्माण किया जा रहा था।
विज्ञापन


एडीएम वित्त ने बताया कि नाले में दोयम दर्जें की ईंटे खपाई जा रही थी। साथ ही नाला टेढ़ा बन रहा था।  नाले की गहराई और चौड़ाई एक एक मीटर पाई गई। एडीएम वित्त ने बताया कि नाले का निर्माण अवर अभियंता और ठेकेदार की साठगांठ से किया जा रहा है। बता दें कि नाले के निर्माण लागत 10.94 लाख रुपये है। एडीएम ने तहसील चबूतरे से नरसलघाट पुलिस चौकी तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि ठेकेदार सफाई कर्मचारियों को उसी दिन की दिहाड़ी देता है जिस दिन सफाई कर्मचारी सफाई कराने के लिए आते हैं। सूचना के बाद भी ठेकेदार उपस्थित नहीं हुआ। एडीएम ने ठेकेदार पर कार्रवाई का आदेश दे दिया है। बाईपास स्थित और बाघ के सहारे नाले का निरीक्षण भी एडीएम ने किया।


नाले पर अतिक्रमण भी मिला। नाले की दोनों साइडों पर कचरा अटा पड़ा था। पालीथिन भी पाई गई। निरीक्षण के बाद एडीएम ने पालिका अफसरों को साफ सफाई और कीटनाशक के छिड़काव का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed