फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Polling parties reached the booths

Bulandshahar News: बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, कहीं मिला सांप तो कहीं बिजली गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Polling parties reached the booths
जहांगीरपुर में बूथ कक्ष में घुसा सांप, ग्रामीणों ने भगाया। संवाद
बुलंदशहर। जिले की दोनों लोकसभा पर होने वाले मतदान के लिए बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। अब शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू किया जाएगा। कुल 2876 पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया गया है। करीब 500 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। मतदान कर्मियों को बूथों पर कहीं बिजली गुल मिली तो कहीं सांप। खाने-पानी की भी व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह सात बजे बुलंदशहर लोकसभा की सभी पोलिंग पार्टियां नवीन फल एवं सब्जी मंडी परिसर और गौतमबुद्धनर लोकसभा के लिए डीएवी इंटर कालेज स्थित रवानगी स्थल पर पहुंचने लगी थीं। शाम तक सभी पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया गया। इस बार जिले के 2876 पोलिंग बूथों पर 14,380 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जबकि करीब 3600 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। इस दौरान डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने अधिकारियों के साथ पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि किसी भी स्थिति में मतदान प्रभावित न हो पाए। निष्पक्ष मतदान कराना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन




बनैल में नहीं थी बिजली, चिंगरावली में निकला सांप
जहांगीरपुर क्षेत्र के चिंगरावली गांव के संविलियन विद्यालय में बने बूथ संख्या 36- 37 में बृहस्पतिवार शाम को करीब छह फीट लंबा सांप पहुंच गया। पीठासीन अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे कक्ष में सांप अंदर घुस आया। कर्मचारियों ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों ने पहुंचकर सांप को बाहर निकाला। इसके अलावा पहासू क्षेत्र के गांव बनैल के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में पोलिंग पार्टियों के पहुंचने के बाद भी बिजली सप्लाई चालू नहीं की गई। जिसके चलते कई घंटे तक पोलिंग कर्मचारी अंधेरे में ही बैठे रहे। डिबाई नगर क्षेत्र के मथुरिया इंटर कालेज में बनाए गए पिंक बूथ पर बांदा निवासी दरोगा राजकुमार सिंह, आंध्र प्रदेश के सीआइएसएफ जवान एसके राय और गार्ड योगेंद्र ने बताया कि फोर्स के लिए न पानी न ही खाने की व्यवस्था है। सोने के लिए गद्दे भी नहीं हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पोलिंग पार्टियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जहां से जो भी समस्याएं आ रही हैं, उनका तत्काल निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed