फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Police have arrested two accused in case of molestation of female students in Bulandshahr

बुलंदशहर में छात्राओं से छेड़छाड़: ग्रामीणों ने दो मनचलों को पकड़कर पुलिस को सौंपा, गांव में पुलिस बल तैनात

Sat, 22 Aug 2026 06:17 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 22 Aug 2026 06:17 PM IST
सार

बुलंदशहर के अहमदगढ़ क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में दो मनचलों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। घटना से आक्रोशित होकर ग्रामीण थाने भी पहुंच गए।
 

विज्ञापन
Police have arrested two accused in case of molestation of female students in Bulandshahr
थाना अहमदगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्राओं के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ की। यह घटना खेलिया और सोरखा गांव के बीच हुई। इस घटना से परिजन और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में अहमदगढ़ थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मौके पर ही दो मनचलों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अहमदगढ़ थाना पुलिस ने मनचलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, ये मनचले पहले भी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर चुके हैं। दो समुदायों का मामला होने के कारण क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


अहमदगढ़ थाना पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में दो मनचलों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed