{"_id":"69a1cebbbc4a6ce64f020fb0","slug":"police-and-swat-team-achieve-major-success-bust-electrical-wire-theft-gang-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-149434-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता, बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता, बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
शिकारपुर कोतवाली में गिरफ्तार तार चोर गिरोह के सदस्य। संवाद
Link Copied
शिकारपुर। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने एक संयुक्त अभियान के दौरान अंतरजनपदीय तार चोर गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी का भारी मात्रा में माल और घटना में प्रयुक्त दो वाहन भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीती रात पुलिस को चीखल गांव के पास संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और चार अभियुक्तों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दानिश निवासी थाना कोतवाली नगर, शाहनवाज निवासी शिकारपुर, याकूब निवासी बुलंदशहर नगर और शराफत निवासी थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि उन्होंने बीती 22 फरवरी को हिरनौट और बडौदा फीडर क्षेत्र से करीब 2 किलोमीटर लंबी बिजली की लाइन काटकर चोरी की थी। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए एल्युमीनियम तार के 15 बंडल बरामद किए हैं, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चार मोबाइल फोन के साथ-साथ चोरी में इस्तेमाल होने वाली एक महिंद्रा पिकअप बोलेरो और एक ऑल्टो कार भी जब्त की है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों और पूर्व में की गई वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।