{"_id":"65a83d3136596185e6068e56","slug":"pm-modi-will-appeal-to-young-voters-across-the-country-from-bulandshahr-bulandshahr-news-c-30-gbd1005-288293-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बुलंदशहर से देशभर के युवा मतदाताओं को साधेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बुलंदशहर से देशभर के युवा मतदाताओं को साधेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन
बुलंदशहर। मतदाता दिवस पर चुनावी शंखनाद करने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को बुलंदशहर से देशभर के युवा मतदाताओं को साधेंगे। जेवर रोड पर चांदमारी स्थित जनसभा स्थल से वह वर्चुअली देशभर के युवाओं से संवाद करेंगे। पीएम मोदी की जनसभा में पश्चिम और ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। बुधवार को डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, सांसद डा. भोला सिंह ने सभास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए।
2014 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा का आगाज बुलंदशहर से किया था। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने बताया कि 25 जनवरी को मतदाता दिवस भी है। ऐसे में संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करने के साथ ही जिले से ही देश भर के युवाओं को वर्चुअली संबोधित करें। जनसभा से न केवल बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ब्रज क्षेत्र की लोकसभा के मतदाताओं को साधने का प्रयास होगा।
जनसभा स्थल चिन्हित करने के लिए बुधवार को सुबह से ही अधिकारियों के वाहन दौड़ते रहे। सबसे पहले अधिकारियों ने जेवर रोड स्थित चांदमारी की जमीन की निरीक्षण किया। फिर गुलावठी रोड स्थित एक जमीन का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम, एसएसपी, सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ चांदमारी की जमीन को कार्यक्रम स्थल के तौर पर चिन्हित करते हुए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मोदी की जनसभा पहले 25 जनवरी को अलीगढ़ में प्रस्तावित थी। इसके लिए पार्टी पदाधिकारी तैयारी भी कर रहे थे लेकिन क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा कि 2014 में जब लोकसभा चुनाव के लिए जनसभा की शुरुआत बुलंदशहर से की गई थी। क्षेत्र की सभी 14 सीटों पर पार्टी को जीत मिली थी। इस बार भी बुलंदशहर से ही चुनावी शंखनाद किया जाए। क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रस्ताव पर पार्टी हाईकमान ने मुहर लगा दी।
पीएम की जनसभा को लेकर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के सातों विधायक, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ अन्य कार्यकर्ताओं की एक टीम बनाकर कार्यक्रम की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के अभियान में जुट जाएं।
23 को मुख्यमंत्री लेंगे तैयारियों का जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 23 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर आएंगे। पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जनसभा स्थल का निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा पदाधिकारियों के साथ सरकारी मशीनरी भी आवश्यक तैयारियों में जुट गई है।
कोट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया है। कार्यक्रम की तैयारी की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मतदाता दिवस के अवसर पर युवाओं को संबोधित करने के साथ देश भर के युवाओं को वर्चुअली संबोधित कर सकते हैं। - सतेंद्र सिसौदिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा