फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   PM Modi public meeting

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न गरीबों वंचितों का सम्मान : योगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
PM Modi public meeting
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से 500 वर्षों से चला आ रहा इंतजार समाप्त हुआ है। इस शुभ घड़ी के बाद पीएम मोदी ने तीन दिन में दो अहम फैसले लिए हैं। इनमें से एक है एक करोड़ घरों की छतों पर सौर ऊर्जा के पैनल की स्थापना कराना। दूसरा है, सामाजिक न्याय के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा करना। उन्होंने कहा, कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाना गरीबों, वंचितों और दबे कुचले लोगों का सम्मान है।
विज्ञापन

करीब दस मिनट के भाषण में उन्होंने कहा कि आज लोगों को बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। लोगों की जाति-वर्ग देखे बिना ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिया रहा है। कोई नहीं सोचता था कि प्रत्येक जिले में मेडिकल कालेज होगा, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह भी संभव हो गया है। पूष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रदेश के लोगों को 21 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात मिली है। इनमें रेल, फ्रेट काॅरीडोर, गरीबों के आवास और नदियों को स्वच्छ बनाए जाने की योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed