फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pledge taken for conservation by planting 31.83 lakh saplings

वन महोत्सव : 31.83 लाख पौधे लगाकर लिया संरक्षण का संकल्प

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंशहर।
जिले में शनिवार को वन महोत्सव के तहत पौधरोपण का कार्यक्रम हुआ। इसकी शुरूआत जल शक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने गुब्बारे उड़ाकर व पौधा रोपित कर की। वहीं, दूसरी ओर मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा कुमारी ने भी पौधे किए। इसी तरह जिले भर में जगह-जगह हुए पौधरोपण में माननीयों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी और अन्य लोग शामिल हुए। डीएफओ ने दावा किया कि जिले में 31.83 लाख पौधे रोपित किए गए हैं।
जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, विधायक श्री लक्ष्मी राज सिंह, एडीएम प्रशासन डा. प्रशांत कुमार व डीएफओ विनीता सिंह के साथ सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव नयागांव में वन विभाग के पौधारोपण स्थल पर पौधारोपण किया। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ, शुद्ध बनाने के लिए गए संकल्प में आज प्रदेश में बड़े स्तर पर सभी जनपदों में पौधारोपण किया जा रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी जय प्रकाश यादव की मौजूदगी में महिला शक्ति केंद्र व वन स्टॉप सेंटर टीम ने केंद्रीय विद्यालय बुलंदशहर, गांधी बाल निकेतन बालिका विद्यालय बुलंदशहर में बच्चियों के नाम पर पौधरोपण किया। गांव कोंदू में डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, सीडीओ कुलदीप ने गोशाला में पौधरोपण किया। यहां पौधारोपण स्थल का नाम गांव के शहीद अशोक के नाम पर अशोक वन रखा गया। खुर्जा के गांव महिउदीनपुर में प्राथमिक विद्यालय परिसर में डीएम व सीडीओ ने ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह के अलावा अन्य अधिकारियों व ग्रामीणें के साथ पौधरोपण किया। पुलिस लाइन में एसएपी श्लोक कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुरेंद्र नाथ तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बजरंग बली चौरसिया, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध डा राकेश कुमार मिश्र के साथ पौधे रोपित किए। जिला कारागार में भी पौधे रोपित किए गए। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की ओर से भी गंगा नगर में पौधे रोपित किए गए।
विज्ञापन


दीवानी न्यायालय प्रांगण में रोपे 200 पौधे
जिला न्यायाधीश पंकज कुमार की मौजूदगी में दीवानी न्यायालय प्रांगण के अलावा काला आम व टीचर्स कालोनी स्थित न्यायिक आवास परिसर टीचर्स कॉलोनी में डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन में सहयोग से पौधे रोपित किए गए। इसमें न्यायाधीश महेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह बाबा, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिशन कुमार, महासचिव देवेंद्र कुमार शर्मा और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यतेंद्र पाल सिंह तोमर, महासचिव उमेश कौशिक समेत अन्य शामिल रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से भी पौधे रोपित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचवटी वाटिका में कमिश्नर ने किया पौधरोपण
गुलावठी के मोहल्ला भीमनगर स्थित पंचवटी वाटिका में मेरठ मंडल की कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, नगरपालिका के चेयरमैन शैलेश तेवतिया, ईओ निहारिका चौहान ने पौधरोपण किया। पौधरोपण में सभासद पुष्पेंद्र सिंह, हिमांशु सैनी, गगन प्रजपति, अनिमेश अगस्तीन, श्रद्धा संस्था की अध्यक्ष एकता गर्ग, पूजा तेवतिया, ममता तायल, ज्योति गर्ग, विपिन तेवतिया, भूपेंद्र धनकड़, मदनगोपाल मक्खन, कमल सिंह सैनी, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे। डीएन इंटर कॉलेज में होमगार्डोें ने भी पौधरोपण किया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष शैलेश तेवतिया, ब्लॉक प्रमुख पति सुनील यादव, हरगोविन्द सिंह, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed