फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Players from Prayagraj and Agra became winners in lawn tennis

Bulandshahar News: लॉन टेनिस में प्रयागराज और आगरा के खिलाड़ी बने विजेता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। यमुनापुरम स्टेडियम में चल रही ओपन स्टेट लॉन टेनिस प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में प्रयागराज और आगरा के खिलाड़ी विजेता रहे। विजेता खिलाड़ियों को प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के सीनियर पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में तीन दिवसीय ओपन स्टेट सीनियर महिला-पुरुष लॉन टेनिस प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता का आयोजन खेल निदेशालय के निर्देश पर खेल विभाग एवं उप्र लॉन टेनिस संघ के सहयोग से किया गया। इसमें प्रदेशभर के सर्वश्रेष्ठ महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। समापन पर मुख्य अतिथि आईएएस प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने खिलाड़ियों के साथ लॉन टेनिस भी खेली। डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। प्रतियोगिता में उपक्रीड़ाधिकारी प्रयागराज अरविंद सोनकर, सुखदेव शर्मा, समीत केसरी, योगेश यादव, उजेहर अहमद अजमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये बने विजेता
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। सिंगल पुरुष वर्ग के फाइनल में आगरा के यश बघेल और लखनऊ के ओम यादव के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें आगरा के यश बघेल ने लखनऊ के ओम यादव को 08-04 से हरा सिंगल ग्रुप का खिताब जीता। डबल्स पुरुष वर्ग में प्रयागराज के अक्षत कुमार व आदेश चौधरी का आगरा के यश बघेल व हनु वर्मा के बीच मुकाबला हुआ। इसमें प्रयागराज के अक्षत कुमार व आदेश चौधरी 07-04 से डबल्स ग्रुप के विजेता रहे। सिंगल महिला वर्ग के फाइनल में प्रयागराज की मुस्कान यादव व वाराणसी की रीतू राय के मध्य खेला गया। मुस्कान यादव ने रीतू राय को 07-04 से पराजित कर खिताब जीता। मिक्स डबल्स महिला-पुरुष मुकाबले में अनिरुद्ध व रीतू और अक्षत व सोनाली के मध्य खेला गया। इसमें निरुद्ध व रीतू की जोड़ी ने अक्षत व सोनाली की जोड़ी को पराजित कर डबल ग्रुप का खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed