फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Planted five lakh saplings with the pledge of greenery

Bulandshahar News: हरियाली का संकल्प लेकर लगाए पांच लाख पौधे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Planted five lakh saplings with the pledge of greenery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्वतंत्रता दिवस पर जिले में हरियाली बढ़ाने की मुहिम के तहत प्राधिकरण समेत 26 विभागों ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने गंगानगर आवासीय योजना में पौधरोपण कर अभियान की शुरूआत की। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया। अन्य विभागों ने मिलकर करीब पांच लाख पौधे रोपित किए।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए कार्यालय पर ध्वजारोहण करने के बाद कार्यालय परिसर व गंगानगर आवासीय योजना क्षेत्र में पौधरोपण किया। पौधरोपण में मुख्य लेखाधिकारी संतोष कुमार, अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता मो. सैफुल, मनीष कुमार समेत प्राधिकरण के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएफओ विनीता सिंह ने बताया कि जिले में इस बार शासन की ओर से 37 लाख से अधिक पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला था। इनमें 31,83,654 पौधे वन महोत्सव के तहत 22 जुलाई को जिले के 26 सरकारी विभागों की ओर से रोपित किए जा चुके हैं। अब दूसरे चरण में स्वतंत्रता दिवस पर शासन के निर्देश सभी विभागों ने मिलकर जिले में 5,89,046 पौधे रोपित किए। इसकी तैयारी पूर्व में ही कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed