{"_id":"692b2994ee7896c8050ce43f","slug":"pitching-project-worth-rs-5-crore-ready-to-stop-ganga-erosion-sent-to-the-government-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-144466-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गंगा कटान रोकने के लिए पांच करोड़ की पिचिंग परियोजना तैयार, शासन को भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गंगा कटान रोकने के लिए पांच करोड़ की पिचिंग परियोजना तैयार, शासन को भेजी
विज्ञापन
अनूपशहर। कस्बे से गुजर रही गंगा कटान को रोकने के लिए पांच करोड़ की पिचिंग परियोजना तैयार कर शासन को भेज दी गई है। इस पर जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। वहीं, दूसरी ओर शनिवार को गंगा किनारे वाले कटान स्थलों का सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
नगर के मोहल्ला मदार गेट स्थित मल्लाह बस्ती और लाल महादेव घाट कटान स्थल हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीओ अनुज तिवारी के नेतृत्व में एक चौपाल का भी आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मोहल्लेवासियों ने अपनी समस्याएं बताईं। टीम ने पूरे अनूपशहर कस्बे के कटान स्थल का ड्रोन शूट भी कराया।
सिंचाई विभाग के ड्रेनेज खंड के एसडीओ अनुज तिवारी ने बताया कि शासन के आदेश पर अनूपशहर के इन दोनों स्थलों के लिए 400 मीटर पत्थर की पिचिंग परियोजना तैयार की गई है। यह परियोजना पांच करोड़ रुपये की है और इसे शासन को भेज दिया गया है। बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का निर्देश है कि प्रदेश के सभी कटान स्थलों की योजना बनाकर शासन और विभाग को भेजी जाए। पिछले वर्ष भी इन दोनों जगहों पर कटान हुआ था। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।