फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pitched in SP

सपा में घमासान असमंजस में नेता

Sun, 23 Oct 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sun, 23 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Pitched in SP
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : ब्यूरो

समाजवादी पार्टी के शीर्ष स्तर पर चल रही उठापटक का असर जिले की सियासत पर पड़ना तय है। हालांकि घटनाक्रम पर सपा के बड़े नेता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पदाधिकारी चुप भले ही हों लेकिन इतना तो साफ है कि पार्टी को विधानसभा चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

विज्ञापन


हालिया घटनाक्रम से कई सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी असंमजस की स्थिति में है। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। इस समय पार्टी का जोर प्रचार प्रसार पर होना चाहिए था, मगर सपा का कुनबा आपस की लड़ाई में उलझा हुआ है।
विज्ञापन


इससे स्थानीय पार्टी पदाधिकारी समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करें? रविवार को सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय पर घटनाक्रम की चर्चा की। सभी ने कहा जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव तमाम समीकरणों को ठीक कर लेंगे। समाजवादी वोटर जरूर कंफ्यूज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हालिया घटनाक्रम से पार्टी को जनपद में सियासी नुकसान हो सकता है। आपसी तकरार के बीच सपा का बुनियादी वोट खिसका सकता है। बता दें कि जनपद में शिकारपुर और डिबाई सपा की सीट हैं।


हालांकि सपा आला कमान ने डिबाई और शिकारपुर के विधायकों को पार्टी से बाहर रखा हुआ है। सब कुछ जल्द ठीक नहीं किया गया तो यहां भी नुकसान होना लाजमी है।

नेताजी ने समाजवादी पार्टी को खड़ा किया है। वह जल्द ही सब कुछ पटरी पर ले आएंगे। इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव पर नहीं पड़ेगा। कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी गांव गांव जाकर पार्टी हित में काम कर रहे हैं।
- दिनेश गुर्जर, जिलाध्यक्ष, सपा

जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होनी है। बैठक के बाद सब साफ हो जाएगा। नेताजी सियासत के मजे हुए खिलाड़ी है वह जल्द ही सब कुछ ठीक कर देंगे।
- किरनपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सपा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed