{"_id":"64ea2bc771acf4eec902ecb4","slug":"pickup-overturned-on-two-friends-returning-after-celebrating-birthday-both-died-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-3481-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जन्मदिन मनाकर लौट रहे दो दोस्तों पर पलटी पिकअप, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जन्मदिन मनाकर लौट रहे दो दोस्तों पर पलटी पिकअप, दोनों की मौत
विज्ञापन
जहांगीराबाद में सड़क हादसे के दोनों मृतकों के घर विलाप करते परिजन। संवाद
जहांगीराबाद। जन्मदिन की पार्टी कर ढाबे से घर लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को पिकअप ने पहले टक्कर मारी, फिर उनके ऊपर पलट गई। हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद उनके शव बाहर निकाले गए। शनिवार देर शाम दोनों दोस्तों का साथ में अंतिम संस्कार किया गया।
नगर के मोहल्ला मैमरान निवासी कपिल लोधी (23) व अजय कोरी (22) आपस में अच्छे मित्र थे। बताया कि शुक्रवार को अजय का जन्मदिन था। जन्मदिन की खुशी में दोनों दोस्त ढाबे पर खाना खाने के लिए गए थे। देर रात वह दोनों ग्यारह मील चौकी क्षेत्र के एक ढाबे पर बाइक लेकर खाना खाने गऐ थे। खाना खाने के बाद देर रात वह अपने घर लौट रहे थे। बताया गया कि जब वह दोनों चांदोक दोराहे के निकट पहुंचे तो अनूपशहर की ओर से आ रहे एक ओवरलोड पिकअप ने रांग साइड आकर पहले उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाद में असंतुलित होकर इनके ऊपर ही पलट गया। हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों व दोनों के परिजनों की मदद से पहले पिकअप में भरे माल को खाली कराया बाद में क्रेन आदि ने गाड़ी को सीधा कराकर उसके नीचे दबे इन दोनों युवकों को किसी तरह बाहर निकलवाया। काफी देर तक गाड़ी के नीचे दबे होने के चलते दोनों युवकों के चेहरे भी बुरी तरह बिगड़ गए। हादसे का शिकार हुए अजय और कपिल को बाहर निकाल एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की दर्दनाक मौत का समाचार सुन लोगों ने आरोपी चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी किया। लेकिन, पुलिस के आश्वासन पर सभी लोग शांत हो गए। शनिवार को दोनों मृतकों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि, मामले में अभी कोई तहरीर परिजनों की ओर से पुलिस को नही दी गई है।
विज्ञापन
अज्ञात कर ने अधेड़ को रौंदा, मौत
जहांगीराबाद। वहीं, दूसरा हादसा शनिवार सुबह करीब साढे दस बजे हुआ। जिसमें गांव चाकला में रह रहे मूल गांव चांदौक निवासी अधेड़ महेश शर्मा (55) अपनी स्कूटी लेकर जहांगीराबाद किसी काम से आए थे, कोतवाली से कुछ ही दूरी पर एक पेट्रोल पंप के पास तेज गति व लापरवाही से आ रही एक कार ने उनको टक्कर मार दी, इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से महेश को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दो युवकों की मौत के मामले में आरोपी पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। जबकि, उसके वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दूसरे हादसे में भी कार की तलाश शुरू कर दी गई है। तहरीर मिलते ही उनकी भी रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई जाएगी। - आदित्य बंसल प्रशिक्षु आईपीएस, कोतवाली प्रभारी जहांगीराबाद