{"_id":"65a178ea9b92690c720dc28b","slug":"pickup-driver-dies-in-road-accident-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-10124-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। कोतवाली देहात की नई मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के अनूपशहर रोड पर शुक्रवार सुबह ओवरटेक करते समय एक पिकअप सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
अनूपशहर से पिकअप में ब्रेड भरकर शिवम यादव निवासी ग्राम नंगला रामजीत थाना किशनी जनपद मैनपुरी बुलंदशहर आ रहा था। जैसे ही शिवम अनूपशहर रोड स्थित जुलेपुरा और कुच्छेजा गांव के बीच पहुंचा तो ओवरटेक करने के दौरान बुलंदशहर की ओर से आ रहे कंटेनर में सामने से भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी तेज थी कि शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नई मंडी चौकी ने कंटेनर को कब्जे में लेकर उसका चालक हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मंडी चौकी प्रभारी योगेंद्र तोमर ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है, हालांकि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।