{"_id":"65f32ccac88ab326130b6db2","slug":"photo-of-accountant-taking-money-goes-viral-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-102291-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: लेखपाल का रुपये लेते फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: लेखपाल का रुपये लेते फोटो वायरल
विज्ञापन
चोला। क्षेत्र के एक लेखपाल का रुपये लेते फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। क्षेत्र निवासी किसान ने दाखिल खारिज के नाम पर रिश्वत लेने की बात कही है। लेखपाल ने उधार दिए रुपये वापस लेने की बात कही है।
क्षेत्र के ग्राम फौलादपुर निवासी प्रदीप पुत्र राजेंद्र ने बताया कि वह किसान है। करीब सात माह पहले उसने गांव में जमीन खरीदी थी। जिसके बाद से वह दाखिल खारिज कराने के लिए लेखपाल के चक्कर लगा रहा है। दाखिल खारिज करने के लिए लेखपाल ने 15 हजार रुपये की मांग की। बुधवार को लेखपाल ने उसे पड़ोस के गांव में बुलाया और दाखिल खारिज करने के नाम पर उससे चार हजार रुपये लिए। अधिकारियों के नाम पर ओर अधिक रुपयों की मांग की। बताया कि उसने लेखपाल को रुपये देते हुए फोटो खींच ली। खींची गई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
एसडीएम रेनू सिंह ने कहा कि लेखपाल ने बताया कि उक्त युवक ने उनसे पांच हजार रुपये उधार लिए थे। जिसमें से चार हजार रुपये लौटाए गए हैं। ग्राम समाज की भूमि को खाली कराने को लेकर कुछ लोग उनसे रंजिश रखते है। रंजिशन उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।