{"_id":"62b738bfdd06706c594abc65","slug":"petrol-crisis-bulandshahr-news-gbd240584687","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 33 पंपों पर डीजल-पेट्रोल का संकट बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 33 पंपों पर डीजल-पेट्रोल का संकट बरकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 33 पंपों पर डीजल-पेट्रोल का संकट बरकरार
बुलंदशहर। जिले में निजी कंपनियों के 33 पंपों पर डीजल-पेट्रोल का संकट बरकरार है। शनिवार को भी सप्लाई बाधित रही। संचालक लगातार कंपनी से संपर्क कर रहे हैं। पिछले काफी दिनों से एस्सार और रिलायंस के पंपों पर पेट्रो पदार्थों की आपूर्ति नहीं हो रही है।
जिले में संचालित 165 पंपों में से एस्सार के 30 और रिलायंस के तीन पंपों पर पिछले 15 दिनों से डीजल व पेट्रोल की सप्लाई बाधित चल रही है। संचालकों का कहना है कि एक तो कंपनियों ने रेट बढ़ा दिए। इसके बावजूद भी सप्लाई नहीं मिल रही है। ऐसे में वाहन चालक वापस लौट रहे हैं और पंपों के संचालन में परेशानी आ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है। इस समय वह धान आदि की फसल की तैयारी कर रहे हैं और जब वह पंप पर डीजल लेने पहुंचते हैं तो उपलब्धता न होने के कारण मायूस लौटने को मजबूर हैं। ऐसे में उन्हें दूसरी कंपनी के पंप पर जाने के लिए कई-कई किलोमीटर तक की दौड़ लगानी पड़ रही है।
जिला आपूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इस समय निजी कंपनी के पंपों पर डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए लगातार संबंधित कंपनी से संपर्क किया जा रहा है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा। उन्होंने बताया कि जिले में अन्य कंपनियों के पंपों पर आपूर्ति लगातार जारी है और यहां पर डीजल-पेट्रोल की कमी नहीं है। इन पंपों पर आपूर्ति भी बढ़ा दी गई है, ताकि वाहन चालकों और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।