{"_id":"6ab6b05a4f20472a660a72ec","slug":"pet-to-be-held-on-october-25-30-and-november-1-preparations-intensify-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-166456-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 25, 30 अक्तूबर व एक नवंबर को होगी पीईटी, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 25, 30 अक्तूबर व एक नवंबर को होगी पीईटी, तैयारियां तेज
विज्ञापन
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर व एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में 28 शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाने का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है। केंद्रों की अंतिम सूची आयोग की मंजूरी के बाद जारी होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि परीक्षा को व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए शिक्षण संस्थानों की सूची तैयार कर भेजी गई है। आयोग की ओर से केंद्रों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इसके बाद परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या का आवंटन किया जाएगा। पीईटी परीक्षा निर्धारित तिथियों पर दो पालियों में आयोजित होगी।
परीक्षा केंद्रों पर आयोग के मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे, निर्बाध बिजली आपूर्ति और अन्य जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त कराया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान परेशानी न हो। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से जिले को सेक्टरों में बांटकर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।