फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Personnel arrived at training after drinking alcohol, suspended

Bulandshahar News: प्रशिक्षण में शराब पीकर पहुंचा कार्मिक,निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। केंद्रीय विद्यालय में लोकसभा चुनाव कराने वाले कार्मिकों का प्रशिक्षण दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान एक कार्मिक शराब पीकर प्रशिक्षण लेने पहुंच गया और जमकर हंगामा किया। इस पर उसे तत्काल प्रभावित से निलंबित कर दिया गया है। प्रशिक्षण बुधवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव कराने के लिए केंद्रीय विद्यालय में सोमवार से दूसरा और अंतिम प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल किया गया है। मंगलवार को प्रशिक्षण शांतिपूर्वक चल रहा था। लेकिन इसी बीच एक कार्मिक शराब पीकर पहुंच गया और उसने जमकर हंगामा किया। हालांकि उसे काफी समझाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं माना। किसी तरह उसे प्रशिक्षण से बाहर किया गया। साथ ही इस पूरे मामले की जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक को देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ने बताया कि शराब पीकर प्रशिक्षण में पहुंचने वाला कार्मिक भानू प्रताप एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज जहांगीराबाद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विजयपाल है। उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विजयपाल का यह कृत अशोभनीय और आपराधिक है। इसलिए उसे मिलने वाला वेतन भी आधा जारी किया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर जिला विकास अधिकारी सुभाष नेमा ने बताया कि कार्मिकों का प्रशिक्षण शांतिपूर्वक चल रहा है। मास्टर ट्रेनर दो पालियों में कार्मिकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी प्रशिक्षण में अभी तक शामिल न होने वाले कार्मिक आगामी प्रशिक्षण में शामिल हो सकते हैं। प्रशिक्षण में शामिल न होने वाले कार्मिकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed